Samay Raina Devendra Fadnavis: “साइबर पुलिस तो रोज फोन करती है” CM Devendra Fadnavis के सामने Samay Raina ने मारा ऐसा जोक, हंस-हंसकर लोटपोट हुए लोग

Summary :

मुंबई में आर्गनाइज्ड महाराष्ट्र साइबर अवेयरनेस इवेंट में स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सम्मानित किया। इस दौरान समय रैना ने अपने मजाकिया अंदाज में कहा कि उनका और साइबर सेल का रिश्ता बहुत पुराना है। कार्यक्रम में पंकज त्रिपाठी, आशीष विद्यार्थी और सुनीधि चौहान जैसे फेमस सितारे भी मौजूद रहे। जानिए इस खास इवेंट में समय रैना ने क्या-क्या कहा।

Samay Raina Devendra Fadnavis: फेमस कॉमेडियन समय रैना एक बार फिर अपने मज़ाकिया अंदाज़ और टाइमिंग को लेकर इंटरनेट पर छा गए हैं। इस बार वजह उनका कोई नया वीडियो नहीं, बल्कि मुंबई में हुआ एक बड़ा सरकारी प्रोग्राम था। जहां महाराष्ट्र साइबर पुलिस के एक खास अभियान में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने समय रैना को सम्मानित किया।

लेकिन जैसे ही समय रैना स्टेज पर पहुंचे, उन्होंने अपनी पुरानी कंट्रोवर्सी और साइबर पुलिस पर ऐसा जोक मारा कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से लेकर एक्टर शरद केलकर तक सब हंस-हंसकर लोटपोट हो गए। आइए जानते हैं कि आखिर उस स्टेज पर ऐसा क्या हुआ था…”

मंच पर पहुंचते ही समय रैना का पंच- ‘1930 तो मेरे फोन में पहले से सेव है’

जैसे ही समय रैना को सम्मानित करने के लिए मंच पर इनवाइट किया गया, उन्होंने अपने जाने-पहचाने मज़ाकिया अंदाज़ में बोलना शुरू किया। समय ने कहा, “थैंक यू सो मच सर, इस सम्मान के लिए… वैसे मेरा और महाराष्ट्र साइबर सेल का रिश्ता तो बहुत ही पुराना है!”

समय यहीं नहीं रुके, उन्होंने आगे ताना मारते हुए कहा, “महाराष्ट्र साइबर सेल इतनी एक्टिव है कि आप चाहे इंडिया में हों या अमेरिका में, ये आपको ढूंढ ही लेती है। 1930 वास्तव में एक ग्रेट हेल्पलाइन नंबर है। सच कहूं तो मैंने इसे अपने फोन में पहले से सेव करके रखा है, क्योंकि मुझे अक्सर वहीं से कॉल आते रहते हैं“ समय के इस डायलॉग पर हॉल में जोरदार सब जोर-जोर से हंसने लगे।

‘पहली बार पुलिस जेल भेजने नहीं, सुबह-सुबह अवॉर्ड देने आई’- जोक सुनते ही हंस पड़े सीएम फडणवीस

Samay Raina Felicitated By Maharashtra CM
Samay Raina Felicitated By Maharashtra CM ( Source: Social Media)

समय रैना ने अपने साथ हुए पुराने कानूनी मामलों पर हंसते-हंसते एक और करारा पंच मारा। उन्होंने कहा, “आज पहली बार ऐसा हुआ है कि साइबर सेल का कोई अफसर सुबह-सुबह कॉमेडियन के घर गया, उसे घर से उठाया और इस बार पूछताछ के लिए नहीं बल्कि सम्मानित करने के लिए लेकर आया!”

आपको याद दिला दें कि समय रैना अपने शो ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ विवाद के दौरान महाराष्ट्र साइबर सेल के चक्कर काट चुके हैं और कई समन का सामना कर चुके हैं। उसी वाकये को याद कर समय ने जिस बेबाकी से खुद पर जोक बनाया, उसकी तारीफ सोशल मीडिया पर यूजर “कमबैक ऑफ द ईयर” कहकर कर रहे हैं।

‘डिजिटल अरेस्ट’ से बचाने के लिए बॉलीवुड की बड़ी-बड़ी मशहूर हस्तियां भी हुईं शामिल

Digital Arrest Cyber Awareness Bollywood Celebs
Digital Arrest Cyber Awareness Bollywood Celebs ( Source: Social Media)

मुंबई में हुए इस बड़े प्रोग्राम कामेन ऑब्जेक्टिव आम जनता को साइबर फ्रॉड और ‘डिजिटल अरेस्ट‘ जैसे घोटालों से बचाना था। कार्यक्रम में ‘डिजिटल अरेस्ट‘ शॉर्ट फिल्म और साइबर एंथम 1930 को आधिकारिक तौर पर लॉन्च किया गया।

इस अवेयरनेस कैंपेन में समय रैना के अलावा बॉलीवुड के बड़े स्टार्स पंकज त्रिपाठी, आशीष विद्यार्थी, शरद केलकर, सोनाली बेंद्रे, जावेद जाफरी और फेमस सिंगर सुनीधि चौहान को भी सम्मानित किया गया।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि जब बड़े कलाकार और कॉमेडियन ऐसे अभियानों से जुड़ते हैं, तो मैसेज सीधे जनता के दिलों तक पहुंचता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी फर्जी पुलिस या सीबीआई कॉल से डरने की बजाय तुरंत 1930 साइबर हेल्पलाइन पर कॉल करें।

आपको बता दें, समय रैना ने स्टेज से अपने जिस पुराने पुलिस केस पर मज़ाक उड़ाया, दरअसल वह उनके शो ‘इंडियाज़ गॉट लैटेंट‘ से जुड़ा था। शो के एक एपिसोड में रणवीर अल्लाहबादिया और अपूर्वा मखिजा की कुछ विवादित और अश्लील टिप्पणियों के कारण बवाल मच गया था। होस्ट और प्रोड्यूसर होने के नाते महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने समय रैना, रणवीर, आशीष चंचलानी समेत पूरे 30-40 लोगों पर केस दर्ज कर लिया था।

विवाद इतना बढ़ा कि समय को वीडियो डिलीट करना पड़ा। हालांकि, अगस्त 2026 में सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले की सभी एफआईआर रद्द कर दीं। उसी पुराने पुलिस केस को याद करते हुए समय ने मंच पर मज़ाक किया कि “आज पहली बार साइबर पुलिस पूछताछ के लिए नहीं, बल्कि सुबह-सुबह सम्मान देने के लिए घर आई है।

Read More: Toxic Box Office Collection Day 1: ‘Toxic’ पर नहीं पड़ा निगेटिव रिव्यूज का असर, बॉक्स ऑफिस..

 

Mahima Bhardwaj

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।