Toxic Box Office Collection Day 1: ‘Toxic’ पर नहीं पड़ा निगेटिव रिव्यूज का असर, बॉक्स ऑफिस पर यश ने तोड़े कई रिकॉर्ड्स

Summary :

रॉकस्टार यश की बहुचर्चित फिल्म 'टॉक्सिक' ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर बड़ा धमाका किया है। फिल्म को भले ही क्रिटिक्स और सोशल मीडिया से मिले-जुले Reviews मिले हों, लेकिन फैंस की दीवानगी ने पहले ही दिन फिल्म को 100 करोड़ के पार पहुंचा दिया है। यश ने अपनी एक्शन इमेज से साबित कर दिया कि उनका स्टारडम हर निगेटिव पब्लिसिटी पर भारी पड़ता है। जानिए पहले दिन की कमाई, भाषाओं के आंकड़े और टूटे हुए बड़े रिकॉर्ड्स।

साउथ सुपरस्टार यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ (Toxic) आखिरकार सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। करीब 4 साल के लंबे इंतजार के बाद जब यश बड़े पर्दे पर लौटे, तो सिनेमाघरों में फैंस की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। हालांकि, फिल्म के रिलीज होते ही इसके स्क्रीनप्ले और कहानी को लेकर निगेटिव रिव्यूज आने शुरू हो गए थे, लेकिन यश के स्टारडम के आगे ये सारी क्रिटिसिज्म फीकी पड़ गईं। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसी तूफानी शुरुआत की है कि पहले ही दिन कमाई के कई बड़े रिकॉर्ड्स ध्वस्त हो गए हैं।

100 करोड़ का आंकड़ा पार, दुनिया भर में बजा यश का डंका

Toxic Box Office Collection Day 1
Toxic Box Office Collection Day 1 ( Source: Social Media)

ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘टॉक्सिक‘ ने अपने पहले ही दिन पूरे भारत में शानदार कमाई की है। फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन देश भर में 120 करोड़ रुपये के पार पहुंच चुका है, जबकि नेट कलेक्शन लगभग 101 करोड़ रुपये दर्ज किया गया। वहीं विदेशी बाजारों (Overseas) से भी फिल्म को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है, जहां से लगभग 20 करोड़ रुपये की कमाई हुई है। इस तरह फिल्म का पहले दिन का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 140 करोड़ रुपये के आंकड़े को छू चुका है। इस धमाकेदार शुरुआत ने साबित कर दिया है कि यश का जादू आज भी दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है।

हिंदी बेल्ट में सबसे बड़ी सेंसेशन, कन्नड़ से ज्यादा हिंदी में हुई कमाई

Toxic Day 1 Language Wise Breakdown
Toxic Day 1 Language-wise Breakdown ( Source: Social Media)

हैरानी की बात यह है कि मूल रूप से कन्नड़ भाषा में बनी इस गैंगस्टर ड्रामा फिल्म को सबसे ज्यादा प्यार हिंदी दर्शकों से मिला है।

  1. हिंदी वर्जन: लगभग ₹55 करोड़

  2. कन्नड़ वर्जन: लगभग ₹23.30 करोड़

  3. तेलुगु वर्जन: लगभग ₹16 करोड़

  4. तमिल वर्जन: लगभग ₹5.50 करोड़

  5. मलयालम वर्जन: लगभग ₹1.30 करोड़

हिंदी मार्केट में मिली यह बंपर ओपनिंग बताती है कि उत्तर भारत में भी यश की फैन फॉलोइंग किसी बॉलीवुड सुपरस्टार से कम नहीं है।

टूट गए कई रिकॉर्ड्स, आगे लंबे वीकेंड पर नजर

Yash Toxic First Day Earning
Yash Toxic First Day Earnings ( Source: Social Media)

गीतू मोहनदास के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म ने यश की अपनी ही सुपरहिट फिल्म ‘KGF 2’ के कई ओपनिंग रिकॉर्ड्स को चुनौती दी है। इसके अलावा फिल्म ने कई बड़ी हिंदी रिलीजों की ओपनिंग को भी पीछे छोड़ दिया है। फिल्म में यश के साथ कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी और तारा सुतारिया मुख्य भूमिकाओं में हैं।

आपको बता दें, कमाई के नए रिकॉर्ड बनाने के बावजूद सोशल मीडिया पर ‘टॉक्सिक’ के कई सीन्स को लेकर दर्शकों का गुस्सा साफ दिख रहा है। एक्स (Twitter) पर फैंस का कहना है कि फिल्म में बेवजह की हिंसा (Extreme Violence) ठूस दी गई है। वहीं, यश और कियारा आडवाणी के बीच दिखाए गए बोल्ड सीन्स को भी फैमिली ऑडियंस की इमेज के हिसाब से जबरदस्ती और फालतू बताया जा रहा है।

खराब एडिटिंग, उलझी हुई कहानी और लाउड बैकग्राउंड म्यूजिक की वजह से लोगों का सिर दर्द होने लगा। पहले दिन भले ही बंपर कमाई हुई हो, लेकिन इस निगेटिव ‘वर्ड ऑफ माउथ‘ के चलते वर्किंग डेज पर कलेक्शन गिरने का खतरा मंडरा रहा है। अब देखने वाली बात होगी कि आने वाले लंबे वीकेंड पर फिल्म खुद को संभाल पाती है या नहीं।

आने वाले दिनों में रक्षाबंधन और वीकेंड की छुट्टियों का पूरा फायदा ‘टॉक्सिक‘ को मिलने की उम्मीद है। ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि अगर वीकेंड पर यही रफ्तार कायम रही, तो फिल्म बहुत जल्द 300 से 400 करोड़ के क्लब में शामिल हो सकती है।

Read More: Haryanvi Singer Ankit Baliyan Murder: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की गोली मारकर..

 

Mahima Bhardwaj

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।