जब फैन ने ऋचा चड्ढा से पूछा कब होगी अली फजल से शादी? एक्ट्रेस ने दिया बेहद दिलचस्प जवाब

Summary :

कोरोना महामारी के बीच लागू किये गए लॉकडाउन से सभी का जीवन काफी तहस-नहस हो गया किसी का कामकाज ठप्प हुआ

कोरोना महामारी के बीच लागू किये गए लॉकडाउन से सभी का जीवन काफी तहस-नहस हो गया किसी का कामकाज ठप्प हुआ तो इसी बीच कई कपल्स की शाद‍ियों पर ब्रेक लगा दिया था। इनमें से एक कपल ऋचा चड्ढा और अली फजल भी हैं,जिनकी शादी को लेकर काफी चर्चाएं थीं और दोनों ने अपनी शादी का ऐलान भी किया था,लेकिन कोरोना कहर के चलते इस कपल ने अपनी शादी की डेट को पोस्टपोन कर दिया।
अब जब देश में अनलॉक की प्रक्रिया चालू  कर दी गई तो फैंस ऋचा चड्ढा और अली फजल शादी को लेकर काफी ज्यादा उत्साहित हैं। एक फैन की ऐसी ही एक्टसाइमेंट देख ऋचा चड्ढा ने अपनी शादी को लेकर जवाब दिया है।
फैन ने ऋचा से पूछा सवाल 
हाल ही में एक फैन ने आस्क मी एनीथ‍िंग सेशन में ऋचा से सवाल किया कि वे अली फजल के साथ कब शादी करेंगी। इसपर ऋचा ने हंसते हुए कहा- ‘You have time to make a play for him। 2020 हमें शादी नहीं करने देगा। तो ऋचा के इस जवाब से तो अब ऐसा ही लग रहा है कि फिलहाल तो वो इस साल शादी नहीं करने वाले हैं।

बता दें कि ऋचा और अली फजल इस साल अप्रैल में शादी के बंधन में बंधने वाले थे,लेकिन कोरोना संकट कि वजह से बाद में उनके स्पोक्सपर्सन ने यह अनाउंसमेंट की थी कि उनकी शादी की तारीख  आगे के लिए टल गई है। तब बताया गया कि ऋचा और अली ने अपनी शादी को पोस्टपोन करने का फैसला लिया था। 
इसके अलावा उन्होंने ये भी कहा था कि वे 2020 के सेकेंड हाफ में शादी रचा सकते हैं,मगर इस बीच अली की मां का भी निधन हो गया। ऐसे में यह जोड़ी कब तक शादी करती है अब  यह कहना काफी मुश्क‍िल हो गया है।
दुनिया के साथ मनाएंगे ये जश्न
एक इंटरव्यू के दौरान अली फजल ने कहा था ‘ये आगे के नोट‍िस तक डिले हो गया है। मुझे ऐसा लगता है कि अब हम इसे पूरी दुनिया के साथ मनाएंगे जब सब कुछ ठीक होगा और खुल जाएगा।
 हमारे पास जश्न मनाने के लिए कुछ है…कुछ अच्छी खबर, जो सभी को मिलेगी और हम इसे अपनी शादी के साथ लाना चाहेंगे। इसलिए फ़िलहाल के लिए हम लॉकडाउन का पालन कर रहे हैं साथ ही अपने अगले कदम का इंतजार कर रहे हैं।

Desk Team