सलमान की सलाह पर अपना नाम बदलने वाली कियारा आडवाणी ने ‘धोनी’ नहीं बल्कि इस फिल्म से रखा बॉलीवुड में कदम

Summary :

बॉलीवुड जगत का नया चेहरा कियारा आडवाणी अब धीरे-धीरे इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाने में सफल हो रही हैं।

बॉलीवुड जगत का नया चेहरा कियारा आडवाणी अब धीरे-धीरे इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाने में सफल हो रही हैं। कियारा 31 जुलाई 2020 यानि आज अपना  28 वां जन्मदिन माना रही हैं। क्या आपको मालूम है  फिल्मों में आने से पहले कियारा का नाम आलिया आडवाणी था,डेब्यू के साथ उन्होंने अपना नाम बदल लिया था। कियारा के पिता जगदीप आडवाणी एक बड़े बिजनेसमैन हैं। उनकी मां जेनेविज जाफरी एक टीचर हैं।  
एक्ट्रेस ने साल 2014 में फिल्म ‘फगली’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था,तब उन्होंने अपना नाम बदलकर आलिया से कियारा आडवाणी रख लिया। दरअसल कियारा के डेब्यू के वक्त आलिया भट्ट पहले ही इंडस्ट्री में खूब नाम बन चुकी थीं,जिस कारण सलमान खान की सलाह पर उन्होंने अपना नाम चेंज किया। 
मेहनत के दम पर पहचान
दिलचस्प बात यह है आज तक भी सोशल मीडिया अकाउंट पर उनका नाम आलिया है। हालांकि इसे उन्होंने अपना मिडिल नेम बना लिया है। जी हां इंस्टाग्राम पर वो कियारा आलिया आडवाणी के नाम से हैं। अपना नाम बदलने को लेकर कियारा का कहना है कि वो ज्योतिषी पर यकीन नहीं करतीं। वो अपनी मेहनत के दम पर पहचान बनाना चाहती थीं इसलिए नाम बदल लिया। 
मालूम हो कि साल 2016 में कियारा ने निर्देशक नीरज पांडे की स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म ‘एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी की। इस फिल्म में एक्ट्रेस ने धोनी की पत्नी साक्षी का रोल निभाया और इसी फिल्म ने कियारा को इंडस्ट्री में एक खास पहचान दिलाई। इस फिल्म के अलावा एक्ट्रेस ने ‘लस्ट स्टोरीज’, ‘कलंक’, ‘कबीर सिंह’ और ‘गुड न्यूज’ में नजर आ चुकी हैं। 

Desk Team