फिल्‍म के ‘अनाउंसमेंट’ पर फैन ने पूछा सवाल, शाहरुख से मिला ये जवाब

Summary :

शाहरुख खान को पिछली बार फिल्म निर्देशक आनंद एल राय की फ्लॉप फिल्म जीरो में देखा गया थाl इस फिल्म में उनके अलावा कटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा की अहम भूमिका थीl अब जल्द शाहरुख खान फिल्म पठान में नजर आएंगेl

शाहरुख खान बॉलीवुड के उन स‍ितारों में से हैं, ज‍िनकी हर बात पर उनके फैंस दीवाने हो जाते हैं। शाहरुख प‍िछले 2 साल से बड़े पर्दे पर नजर नहीं आए हैं और फैंस के ल‍िए ये इंतजार काफी बैचेन करने वाला हो रहा है। ऐसे में बुधवार को शाहरुख ने अचानक अपने फैंस के साथ ट्व‍िटर पर #AskSRK शुरू कर द‍िया और ज्‍यादातर फैंस ने उनसे उनकी आने वाली फिल्‍म के बारे में ही सवाल पूछे। 
शाहरुख खान ने सोशल मीडिया पर अपने फैंस से बातचीत की है। उन्होंने ट्विटर पर कई प्रश्नों के जवाब दिए हैं। इस मौके पर एक प्रशंसक ने उनसे पूछा कि उनकी आगामी फिल्म ‘पठान’ की झलक वह कब शेयर करेंगे। इस पर शाहरुख खान ने अपना जवाब दिया है। फिल्म अभिनेता शाहरुख खान पर्दे से 3 वर्षों से गायब है। अब उनके प्रशंसक काफी उत्सुक हो रहे हैं।


एक यूजर ने जब उनसे उनकी आने वाली फिल्‍म के अनाउंसमेंट की बात की तो शाहरुख ने अपने मजेदार सेंस ऑफ ह्यूमर का इस्‍तेमाल करते हुए उसे जवाब द‍िया, ‘अनाउंसमेंट तो एयरपोर्ट और रेलवे स्‍टेशन पर होते हैं मेरे दोस्‍त.. मूवीज की हवा तो खुद-ब-खुद बन जाती है…’ शाहरुख ने कई फैंस के जवाब ट्व‍िटर पर द‍िए।


वहीं एक यूजर ने कहा, ‘सर बि‍ग स्‍क्रीन पर कब दिखोगे..’ तो शाहरुख ने जवाब में कहा, ‘भाई बना रहा हूं… बना रहा हूं…’. वहीं एक यूजर ने शाहरुख से पूछा, ‘एक ह‍िंट दे दो अपनी नेक्‍ट मूवी की प्‍लीज..’ इस पर शाहरुख ने कहा, ‘स्‍ट्रॉन्‍ग ह‍िंट: अपनी सब नेक्‍स्‍ट मूवीज में मैं स्‍टार हूं। क‍िसी को बताना मत’। 

शाहरुख के इस जवाबों से साफ है कि वो एक नहीं बल्कि एक से ज्‍यादा फिल्‍मों में ब‍िजी हैं और धमाकेदार वापसी करने जा रहे हैं। बता दें कि खबरें गर्म हैं कि शाहरुख की आने वाली फिल्‍म ‘पठान’ होगी जि‍समें एक बार‍ फिर दीपिका पादुकोण उनके साथ स्‍क्रीन शेयर करते हुए नजर आएंगी। साथ ही म्‍यूज‍िक डायरेक्‍टर व‍िशाल शेखर ने भी साफ कर दिया है कि वो शाहरुख की फिल्‍म के म्‍यूज‍िक की तैयारी में लगे हुए हैं। हालांकि इस फिल्‍म की कोई आधिकारिक घोषणा अब तक नहीं हुई है। 

Desk Team