बीते कई दिनों से अभिनेत्री कंगना रनौत सुर्खियों में हैं। इसका कारण हाल ही में दिया हुआ उनका एक साक्षात्कार है, जिसमें उन्होंने रितिक रोशन पर जमकर निशाना साधा था। रितिक और कंगना का यह मुद्दा अब बॉलीवुड में चर्चा का विषय बना हुआ है। सुजैन खान, सोना मोहपात्रा के बाद अब फराह खान ने कंगना पर पलटवार किया है।
एक कार्यक्रम के दौरान जब इस मुद्दे पर उनसे बात किया गया तो वह कहती हैं कि कंगना को वुमन कार्ड खेलना बंद करें, नारीवाद के नाम पर कुछ भी ना करें क्योंकि बहुत सारी ऐसी महिलाएं हैं जो सचमुच की समस्याओं से जूझ रही है और इस तरह के शोर-शराबें के बीच असल में जो महिलाएं परेशान हैं उनकी समस्या दब जाती हैं। इतना ही नहीं उन्होंने आगे यह भी कहा कि अगर यही बात किसी पुरुष ने की होती तो आज वो जेल में होता।


Download Android App
Download iOS App





