फातिमा सना शेख ने गलती से छू लिया शाहरुख खान का हाथ, फिर किया कुछ ऐसा सुनकर हैरान रह जायेंगे आप!

Summary :

बॉलीवुड सेलेब्रिटीज़ के वैसे तो लाखो, करोडो फैंस होना आम बात है। वही अगर बात करे बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की तो उनके लिए दीवानगी भारत के हर कोने में देखने को मिलती है। एक एक्टर भी किसी दूसरे एक्टर का दीवाना हो सकता है और किसी एक्टर का शाहरुख का फैन होना कोई बड़ी बात नहीं है। लेकिन कोई उनके लिए इतना पागल हो कि उसे छूने के बाद हाथ ही ना धोये, ऐसा कम ही सुनने को मिलता है। दंगल गर्ल फातिमा सना शेख वही शाहरुख की जबरी फैन है जिसने ये हरकत की है।

बॉलीवुड सेलेब्रिटीज़ के वैसे तो लाखो, करोडो फैंस होना आम बात है। वही अगर बात करे बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की तो उनके लिए दीवानगी भारत के हर कोने में देखने को मिलती है। फैंस शाहरुख खान पर किस कदर फ़िदा रहते है ये तो उनके घर के बाहर लगी भीड़ को देखकर ही अंदाज़ा लगाया जा सकता है। लेकिन आपको बता दे ये ज़रूरी नहीं कि बॉलवुड स्टार्स के फैंस सिर्फ आम लोग हो। 
एक एक्टर भी किसी दूसरे एक्टर का दीवाना हो सकता है। और किसी एक्टर का शाहरुख का फैन होना कोई बड़ी बात नहीं है। लेकिन कोई उनके लिए इतना पागल हो कि उसे छूने के बाद हाथ ही ना धोये, ऐसा कम ही सुनने को मिलता है। दंगल गर्ल फातिमा सना शेख वही शाहरुख की जबरी फैन है जिसने ये हरकत की है। 
आपको बता दे, फातिमा सना शेख ने शाहरुख खान के साथ बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट वन 2 का 4 में काम किया था। फातिमा ने मीडिया से बातचीत में मजेदार किस्सा सुनाया, जिसके मुताबिक बात 2017 की है। शाहरुख खान से वो दिवाली पार्टी में मिली थीं। फातिमा, आमिर खान और अपनी दंगल की को- एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा के साथ वहां गई थीं। 
बातचीत के दौरान शाहरुख खान ने कोई जोक सुनाया। फातिमा बताती हैं कि उन्हें जोक तो नहीं याद, लेकिन वो ज़ोर से हंसी थीं और हंसते हुए शाहरुख खान को टच कर लिया था, इसके बाद उन्होंने उस हाथ को दिनभर नहीं धोया। फातिमा कहती हैं कि अगर शाहरुख खान को पता चल गया तो वो उनके साथ कभी काम नहीं करेंगे। 
बात अगर एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की करे तो फातिमा हाल ही में नेटफ्लिक्स की अजीब दास्तांस में नज़र आयी थी। इससे पहले फातिमा नेटफ्लिक्स की फिल्म लूडो में एक अहम किरदार में दिखी थीं। बड़े पर्दे पर फातिमा की आखिरी रिलीज़ फ़िल्म सूरज पर मंगल भारी है, जो 2020 में रिलीज हुई थी। हाल ही में फातिमा ने सोशल मीडिया से ब्रेक लेने का भी ऐलान किया। फातिमा ने फिल्मों में अपना करियर बाल कलाकार के तौर पर शुरू किया था। लंबे ब्रेक के बाद 2016 में फातिमा आमिर खान की बेटी बनकर दंगल से बड़े पर्दे पर लौटीं और तब से उनकी फिल्मों का सिलसिला जारी है। 

Desk Team