बॉलीवुड एक्टर अरबाज खान, भाई सोहेल खान और सोहेल के बेटे निर्वान खान के खिलाफ सख्त एक्शन लिया गया है। BMC ने तीनों के खिलाफ FIR दर्ज की है। BMC ने तीनों पर ये FIR कोरोना गाइडलाइंस का उल्लंघन करने के आरोप में दर्ज की है। सोहेल, अरबाज और निर्वान पर आरोप है कि तीनों ने मुंबई एयरपोर्ट पर कोरोना गाइडलाइंस का उल्लंघन किया है। इसके अलावा तीनों पर BMC को झूठी जानकारी देने का आरोप भी है।

बीएमसी के अनुसार, अरबाज खान, सोहेल खान और उनके बेटे निर्वान खान 25 दिसंबर को दुबई से मुंबई आए। एयरपोर्ट से होटल ताज लैंड्स एंड की बुकिंग होने की बात बताकर ये तीनों वहां से बाहर निकले। लेकिन होटल में क्वॉरंटीन होने की बजाय सीधे घर चले गए।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, धारा 188 और 269 के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले में करीब में एक सप्ताह तक जांच चली है और तीनों के बयान के बाद लापरवाही उजागर होने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

मालूम हो, देश में कोरोना संक्रमण अभी भी कम नहीं हुआ है। इसे देखते हुए महाराष्ट्र सरकार ने हाल ही में दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, यूरोप और मिडिल ईस्ट से आने वाले लोगों के लिए कोरोना गाइडलाइंस जारी किए थे। सरकार की गाइडलाइंस के मुताबिक हाल ही के दिनों में इन देशों से आने वाले यात्रियों के लिए इंस्टिट्यूशनल क्वारंटाइन और होम आइसोलेशन जरूरी किया गया था।


Download Android App
Download iOS App



