FIR Against Pawan Singh: भोजपुरी एक्टर और सिंगर Pawan Singh पर हुई FIR, ठगी का मुकदमा हुआ दर्ज

Summary :

FIR Against Pawan Singh: हरियाणवी अभिनेत्री अंजलि राघव को लेकर चल रहे विवाद के बीच भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह कानूनी पचड़े में फंस गए हैं। इस बार मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर वाराणसी के कैंट थाने में उनके खिलाफ 1.57 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। चलिए जानते है पूरा मामला? FIR Against Pawan Singh: पुलिस को एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया एक रिपोर्ट के अनुसार, अदालत के आदेश के बाद पुलिस ने मंगलवार को पवन सिंह और तीन अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। एफआईआर में आरोप लगाया गया है कि भोजपुरी स्टार…

FIR Against Pawan Singh: हरियाणवी अभिनेत्री अंजलि राघव को लेकर चल रहे विवाद के बीच भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह कानूनी पचड़े में फंस गए हैं। इस बार मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर वाराणसी के कैंट थाने में उनके खिलाफ 1.57 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। चलिए जानते है पूरा मामला?

FIR Against Pawan Singh: पुलिस को एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया

एक रिपोर्ट के अनुसार, अदालत के आदेश के बाद पुलिस ने मंगलवार को पवन सिंह और तीन अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। एफआईआर में आरोप लगाया गया है कि भोजपुरी स्टार और उनके साथियों ने एक स्थानीय होटल व्यवसायी से डेढ़ करोड़ रुपये से ज़्यादा की ठगी की और पैसे वापस मांगने पर उसे धमकाया। शिकायतकर्ता विशाल सिंह ने पैसे वापस पाने के अपने कई प्रयासों के विफल होने के बाद अदालत का दरवाजा खटखटाया। 19 अगस्त को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने पुलिस को कैंट थाने में मामला दर्ज करने का निर्देश दिया।

FIR Against Pawan Singh
FIR Against Pawan Singh

क्या है पूरा मामला?

जिला न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत ने पवन सिंह के साथ-साथ चार और लोगों पर मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है। एक होटल व्यवसाई की अर्जी के बाद कोर्ट ने ये आदेश दिया है। वाराणसी के कैंट थाने में ये धोखाधड़ी का मामले मुकदमा दर्ज किया गया है। व्यवसाई ने कोर्ट से मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने की गुहार लगाई थी, जिसके बाद एक्शन लेते हुए कोर्ट ने पवन सिंह और 4 अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाने का आदेश जारी किया है।

FIR Against Pawan Singh
FIR Against Pawan Singh

अंजलि राघव के साथ भी हुआ था विवाद

इससे पहले हाल ही में पवन सिंह तक विवादों में घिर गए थे, जब उनका एक वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो में वो लखनऊ में एक कार्यक्रम के दौरान स्टेज पर हरियाणवी सिंगर-एक्ट्रेस अंजलि राघव को गलत तरीके से छू रहे थे। अंजलि के असहज होने पर भी पवन सिंह उन्हें छू रहे थे। इसके बाद अंजलि ने एक वीडियो जारी करके पवन सिंह पर उनकी अनुमति के बिना उन्हें छूने के आरोप लगाए थे और भोजपुरी इंडस्ट्री से भी किनारा कर लिया। हालांकि, बाद में मामले को बढ़ता देख पवन सिंह ने माफी मांग ली थी।

Bhojpuri Actor Pawan Singh songs

भोजपुरी पावरस्टार पवन सिंह को भोजपुरी इंडस्ट्री का हिट मशीन कहा जाता है। इसका कारण यह है कि पवन की हर फिल्म, एलबम और गाने रिलीज होते ही हिट हो जाते हैं। भारत में जिस तरह बॉलीवुड के हिंदी गानों को क्रेज है, ठीक उसी तरह भोजपुरी गाने भी खूब सुने जाते हैं। बात करें पवन सिंह के गानों की तो पवन का जलवा देश से लेकर विदेश तक देखने को मिलता है। लॉलीपॉप लागेलू जैसे गाने के हिट सिंगर पवन सिंह अब हिट मशीन बन चुके हैं।

बता दें कि पवन सिंह मूलरूप से बिहार के आरा जिले के रहने वाले हैं। 2024 के लोकसभा चुनाव में पवन सिंह ने बिहार के काराकाट लोकसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भाग्य आजमाया था, लेकिन वह चुनाव हार गए थे। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर चर्चा है कि वह एक बार फिर से चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी कर रहे हैं।

 

Also Read: Anjali Raghav Viral Video: Pawan Singh ने Anjali Raghav के साथ स्टेज पर की गंदी हरकत, एक्ट्रेस का फूटा गुस्सा कहा- ” मैं बिल्कुल”

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।