‘कुमकुम भाग्य’ के सेट पर लग गई थी आग, सृति झा और शब्बीर अहलूवालिया बाल-बाल बचे, वीडियो वायरल

Summary :

कई महीनों के लॉकडाउन के बाद टीवी की लगभग सभी सीरियलों की शूटिंग एक बार फिर से शुरू हो चुकी है। इसी बीच एक बुरी खबर टीवी के मशहूर शो ‘कुमकुम भाग्य’ के सेट से सामने आई है।

कई महीनों के लॉकडाउन के बाद टीवी की लगभग सभी सीरियलों की शूटिंग एक बार फिर से शुरू हो चुकी है। इसी बीच एक बुरी खबर टीवी के मशहूर शो ‘कुमकुम भाग्य’ के सेट से सामने आई है। एक रिपोर्ट के अनुसार, उस समय आग कुमकुम भाग्य के सेट पर लग गयी जब शूटिंग चल रही थी। हालांकि फायर ब्रिगेड और पुलिस मौके पर आ गयी थी। सबसे खास बात यह हुई कि इस घटना के दौरान किसी को कुछ नहीं हुआ। हालांकि शॉर्ट शर्किट आग लगने के पीछे का कारण बताया जा रहा है। 
दरअसल सोशल मीडिया पर इस घटना का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में देख सकते हैं कि ऊपर  आग लगी हुई है और लोग वहां से निकल कर भाग रहे हैं। हालांकि वीडियो में शो के मुख्य कलाकार सृति झा और शब्बीर अहलूवालिया भी नजर आ रहे हैं। इस घटना के बाद एक तरफ गाड़ी में एक्टर्स को जाने के लिए कहा गया। 

View this post on Instagram

A fire broke out on the sets of Kumkum Bhagya, earlier on Saturday, 18th July 2020. Thankfully, Shabir-Sriti & everyone else including all actors & crew members of the show are safe! 🙏🏻❤️ No casualties were reported. Property damage has occurred with some portion of the set being majorly affected, along with some makeup rooms. Shooting is expected to resume again from Sunday morning! – Thank you to all you guys for your concern about Shabir & for sending in love & blessings for his safety ❤️ #pankhabrigade – 🎥: Video footage from the sets! • #shabirahluwalia #sritijha #kumkumbhagya #rockstarfuggi #AbhiGya #कुमकुमभाग् #loncengcinta #ahkalbim #twistoffate #iniyaIrumalargal #alegedragostea #sindhooram #TiSha #rockstarabhi #abhitherockstar #TEAMSHABIR

A post shared by Team Shabir Ahluwalia (@teamshabira) on

बता दें कि इस आग लगने कि घटना पर सृति झा ने ज्यादा कुछ नहीं कहा लेकिन उन्होंने एक तस्वीर इंस्टा पर स्टोरी में लगायी और कहा कि वह अब ठीक हैं। उन्होंने लिखा, आई ने मेरी नजर उतारी। मैं बिल्कुल सुरक्षित हूं। हम ज्यादा बात नहीं करते हैं। मैं उनके आगे आते ही अपने शब्दों को खो देती हूं। लेकिन इसके लिए उन्होंने मुझे अपने पास बुलाया। कहां रखूं इतना प्यार। 
हाल ही में यहां पर शूटिंग बाकी सीरियल्स के साथ हुई थी। लेकिन अब यह देखना होगा की सबकुछ कब ठीक इस हादसे के बाद कब होगा और फिर कब से शूटिंग शुरू होती है। 

Desk Team