First Look : क्यों जेल बंद में हुए ‘लखनऊ सेंट्रल’ में फरहान अख्तर

Summary :

NULL

फरहान अख्तर लखनऊ के सेंट्रल जेल में कैद हो गए हैं। आप भी सोच रहें होंगे की फरहान अख्तर ने ऐसा क्या कर दिया है जो वह लखनऊ की सेंट्रल जेल में कैदी बन गए हैं। इतने बड़े कलाकार ने ऐसा क्या कर दिया है। चलिए आपको बताते हैं क्या है पूरा मामला। दरअसल फरहान अख्तर की आने वाली फिल्म का नाम है ‘लखनऊ सेंट्रल’ इसी फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज हुआ है।

 

जिसे खुद फरहान ने अपने ट्वीटर पर रिलीज किया है। ऐसा इसलिए हुआ ये सब क्योंकि फस्ट लुक में फरहान जेल में है और उनके हाथों में बोर्ड है जिस पर उनका नाम और कैदी नंबर लिखा है। बता दें इस पोस्ट का कैप्शन फरहान ने दिया है- ये हैं किशन मोहन गिरहोत्रा……जेल में इसे 1821 बुलाते हैं।

बता दें कि फिल्म में फरहान के मर्डर के आरोप में उन्हें जेल की सजा मिल जाती है। कई बार देखा गया है कि इंसान ऐसी परिस्थिति में फंस जाता है जहां से उसका निकलना मुश्किल हो जाता है। फिल्म में फरहान किशन नाम के लड़के का किरदार निभा रहे हैं। किशन भी कुछ ऐसी ही परिस्थिति में फंस जाता है। किशन के बहुत ही साधारण इंसान है। अब यही सवाल उठ रहे हैं कि किशन बेकसुर भी है या नहीं? इस सवाल का जवाब तो आपको फिल्म देखने के बाद ही पता चलेगा।

 

फिल्म का पूरा प्लॉट किशन के #KishenNirdoshHai आंदोलन पर आधारित है। फिल्म की पूरी कहानी कोर्ट के फैसले पर आधारित है कि किशन को जेल में ही रखा जाएगा या फिर मुक्त किया जाएगा। बता दें कि फिल्म में जो किशन का किरदार है वह मुरादाबाद का रहना वाला है और वह सिंगर बनना चाहता है। फिल्म के बैकड्रॉप में म्यूजिक है।

बताया जा रहा है कि फिल्म की कहानी आदर जैन और आन्या सिंह की आगामी फिल्म ‘कैदी बैंड’ से मिलती जुलती है। पहले यह भी बातें आईं थीं कि कैदी बैंड की कहानी को लखनऊ सेंट्रल से चुरा कर बनाया गया है। फरहान की लास्ट फिल्म ‘रॉक ऑन 2’ थी जो कि फ्लॉप हो गई थी। इस फिल्म में फरहान के साथ अनु कपूर भी नजर आएंगे। फरहान और अनु कपूर फिल्म ‘फकीर ऑफ वेनिस’ में भी साथ काम करते नजर आएंगे।

फिल्म ‘लखनऊ सेंट्रल’ को रंजीत तिवारी ने डायरेक्ट किया है और यह फिल्म उनकी डेब्यू फिल्म है। रंजीत इससे पहले एसोसिएट डायरेक्टर के तौर पर काम कर चुके हैं। रंजीत ने ‘कट्टी बट्टी’, ‘हीरो’ और ‘डी डे’ जैसी फिल्मों में काम किया है।

Desk Team