बॉलीवुड में कई हिट फिल्में देने वाले डायरेक्टर अनुराग कश्यप आज किसी भी पहचान के मौहताज नहीं हैं। अनुराग ने इंडस्ट्री में कई ऐसी हिट फिल्में दी हैं जिनके आज भी लोग दीवाने हुए रहते हैं। लेकिन क्या अपने कभी इस बात पर ध्यान दिया हैं की अनुराग कभी भी किसी बड़े स्टार के साथ फिल्में क्यों नहीं करते हैं। दरअसल अब इस बात का खुलासा खुद अनुराग कश्यप ने ही कर दिया हैं की अभी तक उन्होंने किसी बड़े स्टार के साथ कोई भी फिल्में क्यों नहीं की हैं।

दरअसल अपने हालिया इंटरव्यू में अनुराग यह कहते दिखे हैं की उन्होंने आखिर क्यों किसी भी स्टार के साथ काम नहीं किया हैं। जहां इस दौरान अनुराग यह कहते दिखे हैं की- ‘भले ही मैं यहां फिल्में बनाने आया था पर एक वक्त था जब मैंने घुटने टेक दिए थे। सभी मुझे बताते थे कि तुम बिना किसी स्टार के ऐसी फिल्में बना रहे हो.. सोचो स्टार के साथ तो क्या ही करोगे।’

अनुराग ने कहा कि स्टार्स के साथ एक्सपेक्टेशंस आती हैं। वे बोले, ‘कोई उनकी इमेज के साथ खिलवाड़ नहीं कर सकता और उन्हें अपने फैंस की जरूरतों को भी पूरा करना पड़ता है। मुझे यह सब करना नहीं आता। इसी के साथ अनुराग यह भी कहते दिखे की यदि आप किसी स्टार के साथ काम कर रहे हो और अगर आप उनके फैनबेस का ध्यान नहीं रखते हैं तो वह आपको कैंसिल कर देते हैं। मेरी फिल्में कैंसिल हो जाती हैं क्योंकि मैं अपनी खुद की फिल्म बना रहा होता हूं। मैं किसी के दोस्त या फैनबेस को पूरा नहीं करता हूं।

इसी के साथ अनुराग ने आगे कहा कि शाहरुख और सलमान जैसे स्टार्स कभी अपना फैन बेस इग्नोर नहीं कर सकते। चाहे वो एक्सपेरिमेंट कर रहे हों या फिर मैदान में खेल रहे हों, वो इस बारे में काफी सोचते हैं। वजह यह है कि अगर उनका फैन बेस नाराज हुआ तो वो काफी बुरी तरह रिएक्ट करता है।

वो हर किसी के पीछे पड़ जाते हैं। यही वजह हैं की अनुराग बड़े स्टार्स के साथ काम करने से पहले हिचकिचाते हैं। बता दे की अनुराग कश्यप ने फिल्म पांच से डायरेक्शन में कदम रखा था। उसके बाद उन्होंने गैंग ऑफ वासेपुर, दोबारा, ब्लैक फ्राइडे, मनमर्जियां, मसान जैसी कई फिल्में डायरेक्ट की हैं।


Download Android App
Download iOS App



