Divyanka Tripathi से लेकर Hina Khan से International Yoga Day पर शेयर किया Special Post

Summary :

योग दिवस पर दिव्यांका और हिना ने बताया योग का महत्व

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर हिना खान ने भी योग करते हुए कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वह वज्रासन, सुखासन, भुजंगासन और वशिष्ठासन जैसे योगासन करती नजर आ रही हैं। दिव्यांका त्रिपाठी ने अपनी सोसाइटी के गार्डन में योग करते हुए तस्वीर शेयर की

मुंबई, 21 जून (आईएएनएस)। 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर टीवी अभिनेत्रियों में योग को लेकर जबरदस्त जोश दिखा। हिना खान, दिव्यांका त्रिपाठी, दीपिका सिंह, ऐश्वर्या सखुजा-नाग, करिश्मा के.तन्ना और कविता कौशिक ने योग करते हुए सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किए।

इन वीडियोज में वह अधोमुखश्वानासन से लेकर धनुरासन, चक्रासन, भेकासन, गोमुखासन, एक्रो पोज, सर्वांगासन और शीर्षासन तक हर योगासन का अभ्यास करती दिखीं। सभी ने अपने फैंस को योग के लिए प्रेरित करते हुए बताया कि ये सिर्फ शरीर के लिए नहीं, बल्कि मन और आत्मा के लिए भी कितना जरूरी है।

हिना खान ने भी योग करते हुए कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वह वज्रासन, सुखासन, भुजंगासन और वशिष्ठासन जैसे योगासन करती नजर आ रही हैं। तस्वीर शेयर कर कैप्शन में लिखा, योग, श्वास क्रिया, ध्यान सब कुछ है, अपने प्रति अच्छा व्यवहार रखें।

दिव्यांका त्रिपाठी ने अपनी सोसाइटी के गार्डन में योग करते हुए तस्वीर शेयर की जिसमें लिखा, ‘योग रखे निरोग! योग दिवस की शुभकामनाएं।’ तस्वीर में अभिनेत्री चक्रासन, वृक्षासन जैसे योग करती नजर आईं।

दीपिका सिंह ने तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “योग हमें एकजुट, स्वस्थ और सामर्थ्य बनाता है। ये आपके जीवन में शांति लाता है, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं। वीडियो में अभिनेत्री अपने घर में योग कर रही हैं।”

Dhanush और Rashmika Mandanna स्टारर फिल्म Kuberaa, जानें कब और कहा होगी OTT पर रिलीज

ऐश्वर्या सखुजा-नाग अपनी दोस्त के साथ एक्रो पोज देते हुए दिखीं। उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “योगा से ही पेशेंस भी और पोज भी।

करिश्मा के. तन्ना जिम में चक्रासन, शीर्षासन करती दिखीं तो कविता कौशिक ने वीडियो शेयर कर भगवत गीता को कोट किया। लिखा, ‘योग स्वयं की, स्वयं के माध्यम से, स्वयं तक की यात्रा है।’

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.