कभी 200 किलो के हुए कोरियोग्राफर गणेश आचार्य ने घटाया 98 किलो वजन,कपिल शर्मा ने ऐसे ली चुटकी

Summary :

बॉलीवुड स्टार्स में बहुत से सितारें ऐसे होते हैं जो अपनी फैट टू फिट जर्नी से सबको चौंका देते हैं। जिन्हें आप शुरू से बढ़े हुए वजन में देखते हैं।

बॉलीवुड स्टार्स में बहुत से सितारें ऐसे होते हैं जो अपनी फैट टू फिट जर्नी से सबको चौंका देते हैं। जिन्हें आप शुरू से बढ़े हुए वजन में देखते हैं। वो जब अचानक ही बेहद हैंडसम दिखने लगते हैं। कुछ इस तरह की जर्नी ही रही है कोरियोग्राफर गणेश आचार्य की। दरअसल मशहूर कोरियोग्राफर गणेश आचार्य पहले बहुत मोटे  थे और उनका वजन 200 किलो था।
खास बात इतने ज्यादा वजन के साथ भी आचार्य बड़ी आसानी से डांस कोरियोग्राफ कर रहे थे,लेकिन अब काफी ज्यादा मेहनत करने के बाद कोरियोग्राफ ने तकरीबन 98 किलो वजन घटाया है। मेकर्स ने किया शो का प्रोमो शेयर जो अब हो रहा है तेजी से वायरल। 

दरअसल गणेश आचार्य हाल ही में द कपिल शर्मा शो पर पहुंचे थे और जब यहां पर कपिल ने उनसे सवाल किया कि उन्होंने अपना कितना वजन घटा लिया तब उन्होंने बताया कि 98 किलो। इस पर कपिल उनसे मजाक करके कहते हैं छोटे-छोटे शहरों में 46-46 किलो के आदमी होते हैं। 2 आदमी गायब कर लिए आपने। वहीं शो में गणेश आचार्य के साथ ही मशहूर कोरियोग्राफर गीता कपूर और टेरेंस लुईस भी पहुंचे थे जो कपिल का इस तरह का मजाक सुन जमकर हंसे। 
वहीं साल 2017 में गणेश आचार्य ने अपनी वेट लॉस जर्नी शेयर करते हुए बताया था कि उन्हें इतना वजन घटाने में बहुत ही मुश्किल हुई थी। उन्होंने कहा था यह मेरे लिए बहुत ही मुश्किल था।
 मैं अपनी बॉडी पर पिछले डेढ़ साल से काम कर रहा हूं। गणेश ने आगे कहा था,2015 में आई फिल्म ‘हे ब्रो’ के लिए मैंने 30-40 किलो वजन भी बढ़ा लिया था और उस वक्त मेरा वजन 200 किलो पहुंच गया था। पर अब वजन घटा रहा हूं।
खैर गणेश आचार्य वजन घटाने के बाद अब अपने नए लुक  को देखकर बहुत खुश हैं। इस दौरान दिलचस्प बात यह है कि अब उनकी एनर्जी पहले के मुकाबले दोगुनी हो गई है। क्योंकि अब कोरियोग्राफर पहले से ज्यादा वर्कआउट करने की क्षमता रखते हैं। 

Desk Team