GenZ Fashion Trend: बॉलीवुड दिवाज़ ने चेक्स को फिर बनाया स्टाइल स्टेटमेंट

Summary :

GenZ Fashion Trend: पावर सूट्स से लेकर प्लेफुल को-ऑर्ड्स तक, चेकर्ड प्रिंट्स ने एक बार फिर फैशन में जोरदार वापसी की है और इस ट्रेंड को आगे बढ़ा रही हैं बॉलीवुड की न्यू-एज स्टाइल आइकॉन्स। ये एक्ट्रेसेज़ क्लासिक प्लेड को जेन ज़ी ट्विस्ट के साथ नए अंदाज़ में पेश कर रही हैं। आइए देखें कौन-कौन इस चेकर्ड गेम में छा चुके हैं। GenZ Fashion Trend: बॉलीवुड दिवाज़ ने चेक्स को फिर बनाया स्टाइल स्टेटमेंट 1. ख़ुशी कपूर: पावर ड्रेसिंग के साथ एलिगेंट स्टाइलिश अंदाज़ खुशी कपूर अपने स्ट्रक्चर्ड चेकर्ड ब्लेज़र ड्रेस में बेहद शार्प और सोफिस्टिकेटेड नज़र आ रही हैं।…

GenZ Fashion Trend: पावर सूट्स से लेकर प्लेफुल को-ऑर्ड्स तक, चेकर्ड प्रिंट्स ने एक बार फिर फैशन में जोरदार वापसी की है और इस ट्रेंड को आगे बढ़ा रही हैं बॉलीवुड की न्यू-एज स्टाइल आइकॉन्स। ये एक्ट्रेसेज़ क्लासिक प्लेड को जेन ज़ी ट्विस्ट के साथ नए अंदाज़ में पेश कर रही हैं। आइए देखें कौन-कौन इस चेकर्ड गेम में छा चुके हैं।

GenZ Fashion Trend: बॉलीवुड दिवाज़ ने चेक्स को फिर बनाया स्टाइल स्टेटमेंट

1. ख़ुशी कपूर: पावर ड्रेसिंग के साथ एलिगेंट स्टाइलिश अंदाज़

GenZ Fashion Trend
GenZ Fashion Trend( Source: Social Media)

खुशी कपूर अपने स्ट्रक्चर्ड चेकर्ड ब्लेज़र ड्रेस में बेहद शार्प और सोफिस्टिकेटेड नज़र आ रही हैं। क्लीन टेलरिंग और कॉन्फिडेंट सिल्हूट के साथ वह साबित करती हैं कि चेक्स ऑफिस और पार्टी, दोनों के लिए परफेक्ट हो सकते हैं। मोनोक्रोम पैलेट इस लुक को टाइमलेस अपील दे रहा है, जो इसे जेन ज़ी का पावर लुक बनाता है। हालांकि उनके पहले के चेकर्ड को-ऑर्ड्स भी उन्हें इस ट्रेंड का ट्रेंडसेटर बना चुके हैं।

2. तारा सुतारिया: विंटेज ग्लैम में प्लेफुल ट्विस्ट

GenZ Fashion Trend( Source: Social Media)
GenZ Fashion Trend( Source: Social Media)

तारा सुतारिया का चेकर्ड ड्रेस रेट्रो वाइब्स को मॉडर्न टच के साथ पेश कर रहा है। सॉफ्ट कलर पैलेट, नाज़ुक डिटेलिंग और फेमिनिन सिल्हूट उनके लुक को पेरिसियन-इंस्पायर्ड चार्म दे रहा है। यकीन मानिए स्लीक पोनीटेल और मिनिमल एक्सेसरीज़ के साथ, उनका ये स्टाइल एलिगेंट और यूथफुल दोनों लग रहा है।

3. पश्मीना रोशन: सॉफ्ट चेक्स के साथ स्ट्रॉन्ग स्टाइल

GenZ Fashion Trend( Source: Social Media)
GenZ Fashion Trend( Source: Social Media)

पश्मीना रोशन पेस्टल टोन वाले चेकर्ड को-ऑर्ड्स के साथ इस ट्रेंड में फ्रेश और ब्रीज़ी फील ला रही हैं। क्रॉप्ड जैकेट और टेलर्ड पैंट्स का कॉम्बिनेशन, कम्फर्ट और स्टेटमेंट स्टाइल के बीच परफेक्ट बैलेंस बना रहा है, जो जेन ज़ी के रिलैक्स्ड लेकिन पॉलिश्ड फैशन को दर्शाता है।

4. शनाया कपूर: क्लासिक ऊनी कपड़ों में मॉडर्न एटीट्यूड

GenZ Fashion Trend( Source: Social Media)
GenZ Fashion Trend( Source: Social Media)

शनाया कपूर हाउंडस्टूथ-इंस्पायर्ड चेकर्ड को-ऑर्ड में हाई-फैशन सोफिस्टिकेशन दिखा रही हैं। फिटेड ब्लेज़र और मिनी स्कर्ट का कॉम्बिनेशन लग्ज़री का अहसास देता है, साथ ही इसमें एक यूथफुल एज भी है। यह लुक दिखाता है कि कैसे ट्रेडिशनल पैटर्न्स को मॉडर्न वार्डरोब के लिए रीइमैजिन किया जा सकता है।

5. शरवरी वाघ: स्टाइलिश और अलग अंदाज़ में बोल्ड टच

GenZ Fashion Trend( Source: Social Media)
GenZ Fashion Trend( Source: Social Media)

शरवरी वाघ चेक्स को एक बोल्ड और फैशन-फॉरवर्ड ट्विस्ट देती हैं। उनका स्ट्रक्चर्ड को-ऑर्ड सेट, जिसमें कट-आउट डिटेलिंग है, क्लासिक को एक्सपेरिमेंटल बनाता है। फिलहाल ब्लू-टोन प्लेड और स्टेटमेंट एक्सेसरीज़ के साथ यह लुक जेन ज़ी का फेवरेट बन चुका है।

Also Read: Bollywood Romantic Actors: Shah Rukh Khan के टाइमलेस चार्म से लेकर Taha Shah Badussha के क्लासिक रोमांस तक

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।