अपने लेटेस्ट लुक से Hrithik Roshan ने मचाया गदर, गर्लफ्रेंड Saba Azad ने भी सरेआम लुटाया प्यार

Summary :

ऋतिक रोशन इन दिनों सबा आजाद संग रिलेशन को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में एक्टर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिव की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों पर गर्लफ्रेंड सबा आजाद के प्यार भरे रिएक्शन ने फैंस का ध्यान खींचा है।

बॉलीवुड के एक्टर ऋतिक रोशन अपनी फिल्मों और अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। हांलाकि इस बार एक्टर अपनी लेटेस्ट फोटोशूट को लेकर खूब लाइमलाइट बटोर रहे हैं। एक्टर की नई तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा रखा है। वैसे तो वॉर एक्टर अपने हर लुक में ही हैंडसम लगते है और यही वजह है कि इस उम्र में भी उन्हें बॉलीवुड का हैंडसम हंक कहा जाता है। 
मगर इस बार एक्टर ने अपने लुक से सभी को अपना दीवाना बना दिया है। फैंस ही नहीं बल्कि उनकी खुद की गर्लफ्रेंड सबा आजाद खुद भी खुद को उनकी फोटोज पर रिएक्ट करने से नहीं रोक पाई हैं। हर कोई ऋतिक के इस नए लुक से पूरी तरह इंप्रेस हो गया है। फीमेल फैंस तो खुद को एक्टर के प्यार में गिरने से खुद को रोक नहीं पा रही हैं।
ऋतिक रोशन ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल से ‘रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिव’ की ढेर सारी तस्वीरें शेयर की। इन तस्वीरों में उनका नया लुक देखने को मिला। नई तस्वीरों में वो थ्री पीस सूट पहने गजब से पोज देते नजर आ रहे हैं। ऋतिक की तस्वीरें उन्हीं के होटलरुम की हैं, जिसमें पीछे बेड पर बिखरे पड़े कपड़े दिख रहे हैं।

एक्टर की पोस्ट पर जमकर फैंस और सेलेब्स रिएक्ट कर रहे हैं। ऋतिक के लेटेस्ट लुक पर एक्टर अनिल कपूर, ऋतिक की कजिन पश्मीना रोशन और उनकी गर्लफ्रेंड सबा आजाद ने एक्टर पर खूब सारा प्यार लुटाया है। वहीं फैंस तो एक्टर को इस लुक में देखकर उनकी तारीफों के पुल बांध रहे हैं। ऋतिक का नया लुक इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।
बता दें कि ऋतिक रौशन अक्सर अपनी लेडी लव एक्ट्रेस सबा आजाद के साथ हाथों में हाथ डाले नजर आते हैं। इन दोनों का प्यार सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरता है। ऋतिक और सबा दोनों ने ही सोशल मीडिया पर भी एक दूसरे पर अपना प्यार लुटाने का एक भी मौका नही छोड़ते है। सबा और ऋतिक को अक्सर साथ डिनर डेट पर स्पॉट किया जाता है।

Desk Team