Grammy Awards winners List: म्यूजिक की दुनिया के सबसे बड़े सम्मान ग्रैमी अवॉर्ड्स 2026 का आयोजन इस बार लॉस एंजिल्स के क्रिप्टो डॉट कॉम एरिना में हुआ। 68वें ग्रैमी समारोह में दुनियाभर के वेटरन्स आर्टिस्ट्स ने पार्टिसिपेशन की और कई बड़े नामों ने अवॉर्ड अपने नाम किए।
Grammy Awards winners List: केंड्रिक लैमर बने रात के सबसे बड़े सितारे

अमेरिकन रैपर केंड्रिक लैमर इस साल सबसे ज्यादा चर्चा में रहे। उन्हें कुल 9 नॉमिनेशन मिले, जिनमें से 3 अवॉर्ड जीतकर उन्होंने अपनी बादशाहत साबित कर दी। उनका गाना ‘लूथर’ (SZA के साथ) कई बड़ी कैटेगरी में छाया रहा।
Lady Gaga का धमाकेदार कमबैक

पॉप स्टार लेडी गागा ने भी ग्रैमी 2026 में जोरदार वापसी की। उनके गाने ‘अब्राकाडाब्रा’ और एल्बम ‘मेहेम’ ने उन्हें कई बड़े अवॉर्ड दिलाए। गागा को इस साल कुल 7 नॉमिनेशन मिले थे।
Grammy Awards 2026: बेस्ट एल्बम ऑफ द ईयर का ताज बैड बनी के नाम

इस साल का सबसे बड़ा अवॉर्ड ‘एल्बम ऑफ द ईयर’ पॉपुलर सिंगर बैड बनी की झोली में गया। उनके एल्बम ‘डेबी तिरार मास फोटोस’ को जूरी ने साल का सर्वश्रेष्ठ एल्बम चुना।
Grammy 2026 winners : दलाई लामा ने जीता पहला ग्रैमी

ग्रैमी 2026 का एक खास पल तब देखने को मिला जब तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा ने बेस्ट ऑडियो बुक, नैरेशन और स्टोरीटेलिंग कैटेगरी में अपना पहला ग्रैमी अवॉर्ड जीता।
Iconic Moment: रॉक और रैप कैटेगरी में भी दिखा दम

- लिंकिन पार्क को बेस्ट रॉक एल्बम
- यंगब्लड को बेस्ट रॉक परफॉर्मेंस
- डोइची को बेस्ट रैप परफॉर्मेंस
- टायलर, द क्रिएटर को बेस्ट अल्टरनेटिव म्यूजिक एल्बम का अवॉर्ड मिला।
Grammy 2026 Major Twist : भारत के लिए कैसा रहा ग्रैमी 2026?

भारत की ओर से इस साल तीन कलाकार ग्रैमी की दौड़ में शामिल थे। मशहूर सितार वादक और पंडित रवि शंकर की बेटी अनुष्का शंकर को नॉमिनेशन तो मिला, लेकिन इस बार भी वह ग्रैमी जीतने से चूक गईं। हालांकि, इससे पहले भारत को पंडित रवि शंकर, उस्ताद जाकिर हुसैन जैसे महान कलाकारों के जरिए कई बार ग्रैमी में पहचान मिल चुकी है।
Game Changer: ग्रैमी 2026 के कुछ बड़े विजेता (हाइलाइट्स)

- रिकॉर्ड ऑफ द ईयर: केंड्रिक लैमर & SZA – लूथर
- सॉन्ग ऑफ द ईयर: लेडी गागा– अब्राकाडाब्रा
Best New Artist: ओलिविया डीन

बेस्ट पॉप सोलो परफॉर्मेंस: सबरीना कारपेंटर – मैनचाइल्ड
बेस्ट म्यूजिक फिल्म: स्टीवन स्पीलबर्ग – म्यूजिक बाय जॉन विलियम्स


Download Android App
Download iOS App




