Gustaakh Ishq Trailer out: Vijay Varma स्टार Gustaakh Ishq का ट्रेलर हुआ आउट, इस तारीख को सिनेमाघरों में आएगी फिल्म

Summary :

Gustaakh Ishq Trailer out: भारत के मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा फिल्म प्रोडक्शन में कदम रखने जा रहे हैं। वह फिल्म ‘गुस्ताख इश्क’ से प्रोडक्शन में डेब्यू कर रहे हैं। अब खबर आ रही है कि इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस फिल्म में Vijay Varma और फातिमा सना शेख मुख्य भूमिकाओं में हैं। Gustaakh Ishq Trailer out: Vijay Varma स्टार Gustaakh Ishq का ट्रेलर हुआ आउट फैशन की दुनिया में अपनी कला का जादू दिखा चुके मनीष मल्होत्रा फिल्म प्रोडक्शन की दुनिया में ‘गुस्ताख इश्क’ के साथ कदम रख चुके है। बता दें कि इसमें फातिमा…

Gustaakh Ishq Trailer out: भारत के मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा फिल्म प्रोडक्शन में कदम रखने जा रहे हैं। वह फिल्म ‘गुस्ताख इश्क’ से प्रोडक्शन में डेब्यू कर रहे हैं। अब खबर आ रही है कि इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस फिल्म में Vijay Varma और फातिमा सना शेख मुख्य भूमिकाओं में हैं।

Gustaakh Ishq Trailer out: Vijay Varma स्टार Gustaakh Ishq का ट्रेलर हुआ आउट

Gustaakh Ishq Trailer out
Gustaakh Ishq Trailer out( source: social media)

फैशन की दुनिया में अपनी कला का जादू दिखा चुके मनीष मल्होत्रा फिल्म प्रोडक्शन की दुनिया में ‘गुस्ताख इश्क’ के साथ कदम रख चुके है। बता दें कि इसमें फातिमा सना शेख, Vijay Varma और नसीरुद्दीन शाह मुख्य किरदार में नजर आएंगे। सिनेमाघरों में यह फिल्म पहले जहां 21 नवंबर को रिलीज होने वाली थी, लेकिन किंन्ही कारणों की वजह से टाल दी गई थी। वहीं अब यह फिल्म 28 नवंबर को आएंगी।

इस फिल्म में फातिमा सना शेख स्कूल की मास्टरिन का किरदार निभाती हैं, जो नसीरुद्दीन शाह की बेटी है। फिल्म में नसीरुद्दीन शाह एक शायर होते हैं और विजय वर्मा उनसे शायरी कहना सीखने आते हैं। फिल्म का ट्रेलर की वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा गया कि, “एक कहानी, जो रह जाएगी दिल में निशानी की तरह। पुरानी दिल्ली की गलियों में लिखी गई ये पहले से इश्क की दास्ता”।

फिल्म के बारे में

Gustaakh Ishq Trailer out( source: social media)
Gustaakh Ishq Trailer out( source: social media)

फिल्म का टीजर इस साल अगस्त में रिलीज किया गया था। टीजर में एक ऐतिहासिक प्रेम कहानी की झलक दिखी थी। यह प्रेम कहानी विजय वर्मा और फातिमा सना शेख के किरदारों के बीच पनपती है। टीजर में अभिनेता नसीरुद्दीन शाह भी नजर आए थे। फिल्म का निर्देशन विभु पुरी ने किया है। फिल्म का निर्माण मनीष मल्होत्रा के भाई दिनेश मल्होत्रा ने स्टेज 5 प्रोडक्शंस के बैनर तले किया है। इसमें संगीत विशाल भारद्वाज का है। फिल्म में विजय वर्मा, फातिमा सना शेख और नसीरुद्दीन शाह के अलावा शारिब हाशमी भी हैं।

28 नवंबर के सिनेमाघरों में ‘गुस्ताख इश्क’ के साथ फरहान अख्तर की ‘120 बहादुर’ भी आने वाली है। बता दें कि 120 बहादुर फिल्म 1962 के भारत-चीन युद्ध के दौरान, रेजांग ला की लड़ाई की रियल कहानी पर आधारित है। अब ऐसे में यह देखना बेहद दिलचस्प होगी कि कौन सी फिल्म किस पर भारी पड़ेगी।

Also Read: Shilpa Shetty Raj Kundra Fraud Case: शिल्पा शेट्टी-राज कुंद्रा ने FIR रद्द करने को हाईकोर्ट में याचिका दी, 60 करोड़ की धोखाधड़ी का है मामला

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।