HAQ Movie Teaser Out: Emraan Hashmi और Yami Gautam की फ़िल्म HAQ का टीज़र हुआ आउट, रिलीज़ डेट से भी उठा पर्दा

Summary :

HAQ Movie Teaser Out: Emraan Hashmi और Yami Gautam एक साथ “HAQ” फिल्म में काम कर रहे हैं। यह शाह बानो केस से प्रेरित एक कोर्टरूम ड्रामा है जो प्रभावशाली और धमाकेदार लगती है। निर्माताओं ने इसका टीज़र जारी कर दिया है और यह 7 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने के लिए पूरी तरह तैयार है। जंगली पिक्चर्स द्वारा निर्मित, इंसोम्निया फिल्म्स और बावेजा स्टूडियोज़ के सहयोग से निर्मित, “हक़” मोहम्मद अहमद खान बनाम शाह बानो बेगम मामले में सुप्रीम कोर्ट के ऐतिहासिक फैसले से प्रेरित एक तीखा और गहन ड्रामा है। पर्सनल लॉ बनाम सेक्युलर लॉ के बीच…

HAQ Movie Teaser Out: Emraan Hashmi और Yami Gautam एक साथ “HAQ” फिल्म में काम कर रहे हैं। यह शाह बानो केस से प्रेरित एक कोर्टरूम ड्रामा है जो प्रभावशाली और धमाकेदार लगती है। निर्माताओं ने इसका टीज़र जारी कर दिया है और यह 7 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने के लिए पूरी तरह तैयार है। जंगली पिक्चर्स द्वारा निर्मित, इंसोम्निया फिल्म्स और बावेजा स्टूडियोज़ के सहयोग से निर्मित, “हक़” मोहम्मद अहमद खान बनाम शाह बानो बेगम मामले में सुप्रीम कोर्ट के ऐतिहासिक फैसले से प्रेरित एक तीखा और गहन ड्रामा है। पर्सनल लॉ बनाम सेक्युलर लॉ के बीच बहस छेड़ती, “हक़” का निर्देशन सुपर्ण एस वर्मा ने किया है और इसमें Yami Gautam और Emraan Hashmi अपनी अब तक की सबसे दमदार और बहुस्तरीय भूमिकाओं में नज़र आएंगे।

HAQ Movie Teaser Out

HAQ का टीज़र हुआ आउट

मेकर्स ने सोशल मीडिया पर इस फिल्म से यामी का फर्स्ट लुक पोस्टर शेयर किया है। यामी हाथों में फाइल लिए सुप्रीम कोर्ट की तरफ जाती दिख रही हैं। पोस्टर पर फिल्म के टाइटल के साथ-साथ ये भी लिखा है, “कौन दिलाएगा हक, कौम या कानून?” मेकर्स ने पोस्टर शेयर करते हुए ये भी लिखा, “घर की दहलीज से सुप्रीम कोर्ट तक, हक की लड़ाई.” इस मूवी का टीजर कल यानी 23 सितंबर के दिन किया। फैन्स ने फिल्म का पोस्टर देखते ही कमेंट्स में तारीफ करनी शुरू कर दी है। ज्यादा फैन्स ने फिल्म को लेकर ‘सुपर एक्साइटेड’ लिखा है। इस पोस्टर पर भी लिखा है, ‘कौन दिलाएगा हक… कौम या कानून?’

HAQ Movie Teaser Out
HAQ Movie Teaser Out

‘बानो: भारत की बेटी’ नामक किताब पर आधारित

HAQ Movie Teaser Out
HAQ Movie Teaser Out

‘HAQ’, जिग्ना वोरा द्वारा लिखित ‘बानो: भारत की बेटी’ नामक किताब पर आधारित एक काल्पनिक और नाटकीय कहानी है। शाह बानो बेगम 80 के दशक में पुरुष प्रधान समाज में अपने स्वाभिमान और हक़ के लिए लड़ी। चार दशक से भी पहले शुरू हुई यह बहस आज भी हमारे समाज में प्रासंगिक है। क्या न्याय का अवसर सभी के लिए समान नहीं होना चाहिए? क्या अब एक राष्ट्र, एक कानून का समय आ गया है? हम व्यक्तिगत आस्था और धर्मनिरपेक्ष कानून के बीच की रेखा कहां खींचते हैं? क्या समान नागरिक संहिता (UCC) होनी चाहिए? इस तरह के सवालों को ये फिल्म पुरजोर तरीके से उठाने वाली है।

यामी गौतम और इमरान हाशमी का वर्कफ्रंट

HAQ Movie Teaser Out
HAQ Movie Teaser Out

यामी आखिरी बार इसी साल फरवरी में नेटफ्लिक्स पर आई फिल्म ‘धूम धाम’ में दिखी हैं। वहीं इमरान इसी साल अप्रैल में ‘ग्राउंड जीरो’ में दिखे हैं। ये एक्शन-थ्रिलर फिल्म थी। इसके अलावा उन्होंने हाल ही में नेटफ्लिक्स पर आई वेब सीरीज ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ में कैमियो भी किया है। इस सीरीज को शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ने डायरेक्ट किया है।

Also Read: Rise And Fall Update: ब्रेकफास्ट टेबल पर Akriti Negi की Arjun Bijlani और Aahana Kumra से हुई तगड़ी बहस, एक्टर की पत्नी पर की टिप्पणी

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।