इंडियन क्रिकेटर हार्दिक पांड्या के पिता हिमांशु पांड्या का निधन हो गया है। इस वक़्त हार्दिक और बॉलीवुड एक्ट्रेस नताशा स्टेनकोविक मुश्किल दौर से गुजर रहे है। हार्दिक के पिता और नताशा के ससुर के निधन से इस समय शोक का माहौल बना हुआ है। इस बीच नताशा स्टेनकोविक ने सोशल मीडिया पर अपने दिवंगत ससुर को याद किया है और अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है।
.jpg)
नताशा स्टेनकोविक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ससुर हिमांशु पांड्या की ढेर सारी तस्वीरें शेयर कर एक पोस्ट लिखा है। इन तस्वीरों में हिंमाशु अपने पोते अगस्त्य के साथ दिखाई दे रहे हैं। इन सभी तस्वीरों को शेयर करते हुए नताशा स्टेनकोविक ने लिखा, ‘हमारे लिए अभी भी ये मान पाना मुश्किल हो रहा है कि आपने हमें छोड़ दिया है। आप घर में सबसे प्यारे, मजबूत, सबसे मजेदार थे। आपने बहुत सी खूबसूरत यादें छोड़ दी हैं लेकिन हमारा घर फिर भी खाली है।’

नताशा ने लिखा, ‘पहले से ही आपको और आपके मजेदार चुटकुले हो याद कर रहे थे। मुझे खुशी है कि आपने अपनी जिंदगी को एक बॉस और हमारे असली रॉकस्टार की तरह जीया। मुझे यकीन है कि आपकी गुगली के बारे में अगस्त्य को पता चल जाएगा कि उसके दादाजी कितनी खूबसूरत आत्मा थे। आप स्वर्ग में ऊंची उड़ान भरें, स्वर्ग से मुस्कुराएं, हमें आशीर्वाद देते रहें और हर चीज के लिए धन्यवाद कर रही हूं। लव यू पापा।’

सोशल मीडिया पर नताशा स्टेनकोविक का ये पोस्ट वायरल हो रहा है। उनके और हार्दिक पांड्या के कई फैंस उस पोस्ट पर अपना रिएक्शन दे रहे हैं। कई भारतीय खिलाड़ियों ने भी उनके निधन पर सोशल मीडिया के जरिए शोक व्यक्त किया है।


Download Android App
Download iOS App



