हरियाणवी डांसर सपना चौधरी अक्सर ही लोगो को चौंका देती है कभी अपनी अदाओ से, कभी अपने डांसिंग मूव्स से तो कभी अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े बड़े- बड़े खुलासे करके। उनके लाखो फैंस उनसे जुडी हर एक खबर पर पूरी नज़र बनाये रखते है। यहां तक की उनकी पर्सनल लाइफ भी अक्सर सुर्खियों में रहती है।

वही सपना ने कुछ महीने पहले ही अपने बेटे को जन्म दिया है। ये खबर सुनकर उनके चाहने वालों के भी होश उड़ गए थे। किसी को भी यकीन नहीं हो रहा था कि सपना ने बेटे को जन्म दिया है, वो इसलिए क्योंकि सपना ने अपनी शादी के बारे में ही खुलासा नहीं किया था। वहीं अब हाल ही में सपना ने अपने बेटे के साथ पहली तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है।

ऐसे में जो लोग सपना के बेटे की झलक देखने को तरस रहे थे उनके लिए ये किसी खुशखबरी से कम नहीं है। बता दे, ये पहली बार है जब सपना ने अपने बेटे की कोई तस्वीर फैंस के साथ शेयर की है।

सपना ने अपने ऑफिसियल इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए एक तस्वीर पोस्ट की। इस तस्वीर में सपना अपने बेटे को गोद में लिए खड़ी हुई हैं। तस्वीर शेयर करते हुए सपना ने कैप्शन में लिखा, ‘हजारों साल नर्गिस अपनी बेनूरी पे रोती है। बड़ी मुश्किल से होता है चमन में दीदावर पैदा।’

अब सपना की इस तस्वीर को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। फोटो में सपना का बेटा उनके कंधे से लिपटकर सोया हुआ है। हालांकि इस तस्वीर में उनके बेटे का चेहरा नहीं दिख रहा है लेकिन फिर भी सपना की इस तस्वीर पर उनके फैंस जमकर कमेंट्स कर उनके ऊपर प्यार बरसा रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App



