टीवी इंडस्ट्री के फेमस एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला और पंजाब की कटरीना कैफ शहनाज गिल की दोस्ती को फैंस आज भी खूब पसंद करते हैं। रिपोर्ट्स में कई बार दोनों के अफेयर का जिक्र होते देखा। फैंस के बीच आज भी दोनों का साथ खूब पसंद करते हैं। शो में और शो के बाद भी शहनाज कई बार सिद्धार्थ शुक्ला को लेकर अपने प्यार का इजहार कर चुकी हैं, लेकिन सिद्धार्थ की तरफ से कभी ऐसी कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली।

शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला की शादी का उनके फैंस को बेसब्री से इंतजार था, लेकिन इसी बीच दोनों की कुछ ऐसी तस्वीरें सामने आई हैं जिन्हें देखकर सभी चौंक गए हैं। दरअसल इन तस्वीरों में शहनाज गिल की मांग में सिंदूर और गले में मंगलसूत्र नजर आ रहा है। आइए हम आपको बताते हैं तस्वीर की सच्चाई…

शहनाज गिल के फैनक्लब द्वारा शेयर की गई फोटो के साथ कैप्शन दिया गया है, ‘ये कसने किया?’ हालांकि फैंस भी बार-बार यही सवाल पूछ रहे हैं कि आखिर ये सब कब हुआ। इतना ही एक यूजर ने फोटो पर कमेंट करते हुए लिखा, ‘दोनों एक दूसरे के लिए बने हैं।’ फोटो में शहनाज की मांग में सिंदूर और गले में मंगलसूत्र दिखाई दे रहा है। वहीं सिद्धार्थ शुक्ला सफेद रंग की शर्ट पहले हुए काफी खुश नजर आ रहे हैं।
फोटो में सिद्धार्थ शुक्ला को सेल्फी क्लिक करते देखा जा सकता है। हालांकि, यह एक फैन मेड फोटो है। जो अब वायरल हो रही है। वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में दोनों का एक गाना ‘शोना शोना’ रिलीज हुआ था। इस गाने को यूट्यूब 100 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। कई सेलेब्रिटीज इस गाने पर वीडियोज बना रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App



