मुंबई : दारूद इब्राहिम की बहन हसीना पारकर के जीवन पर आधाारित फिल्म में काम कर रहीं श्रद्धा कपूर का कहना है कि उन्होंने इस फिल्म में अपनी भूमिका के साथ न्याय करने का पूरा प्रयास किया है। श्रद्धा (30 साल) ने पीटीआई के साथ एक साक्षात्कार में कहा, मुझे कहानी काफी पसंद आयी। यह एक वास्तविक चरित्र है, जिसे अपने जीवन में काफी नुकसान उठाना पड़ा। यह फिल्म मेरे लिए चुनौतीपूर्ण थी। और मैंने हसीना का किरदार अपनी पूरी क्षमता के साथ निभाया है। उन्होंने कहा कि इस फिल्म के बारे में मेरा रूख किसी अन्य फिल्म की तरह ही था। यह निर्देशक के नजरिए पर निर्भर है और हमने कहानी तथा चरित्र पर उतरने का प्रयास किया।
उन्होंने कहा कि इस फिल्म से जुडऩे से पहले वह हसीना के बारे में कुछ नहीं जानती थी और निर्देशक अपूर्व लाखिया के शोध से उन्हें काफी मदद मिली। श्रद्धा ने कहा कि अपूर्व लाखिया ने हसीना से मुलाकात की थी, उनके साथ कुछ समय भी बिताया था। इससे उन्हें समझने का मौका मिला। अभिनेत्री ने कहा कि उन्हें हसीना से मिलने का मौका नहीं मिला क्योंकि उनका निधन हो गया था। उन्होंने कहा कि फिल्म के लिए उन्होंने काफी मेहनत की और भूमिका के लिए सात किलोग्राम वजन बढ़ाया। इस फिल्म में श्रद्धा कपूर के भाई सिद्धांत कपूर ने दारूद इब्राहिम का किरदार निभाया। यह फिल्म 22 सितंबर को प्रदर्शित हो रही है।


Download Android App
Download iOS App



