Heavy Payal Design For Bridal: शादियों का सीजन आते ही होने वाली दुल्हने तरह-तरह के हैवी पायल के डिजाइंस की तलाश में जुट जाती हैं। आज हम आपके लिए लेकर आए हैं दुल्हन पायल के खूबसूरत डिजाइंस जिनमें कुंदन जड़े हुए हैं। ये पायल आपके लुक में रॉयल टच ऐड करने का काम करेंगे।
Heavy Payal Design For Bridal: दुल्हन के पैरों की शोभा बढ़ाते हैं ऐसे खूबसूरत पायल
1. Simple Payal Design

आजकल इस तरह के डिजाइंस काफी ज्यादा पॉपुलर हो रहे हैं। अपनी सिंपलीसिटी के लिए फेमस ये डिजाइंस यंगस्टर्स के बीच भी काफी लोकप्रिय हैं। इन्हें आप साड़ी के साथ ही सूट या इंडो वेस्टर्न आउटफिट्स के साथ भी पेयर कर सकती हैं। इस तरह के डिजाइंस में कम घुंघरू लगे होते हैं जिससे इस पायल से छम छम की आवाज बेहद कम आती है।
2. Chain Payal Design

अगर आपको मिनिमल डिजाइन पसंद है तो आपके लिए इस तरह के पतले चेन वाले पायल बिल्कुल परफेक्ट रहेंगे। इस तरह के पायल को आप घर से लेकर ऑफिस तक में पहन सकती हैं। इस तरह के पायल में घुंघरू की आवाज ज्यादा नहीं आती है। ये सिंपल होने के साथ ही बेहद अट्रैक्टिव भी होते हैं।
3. Ghungroo Payal Design

अगर आपको पायल की छम छम पसंद है तो आप इस तरह के डिजाइंस ट्राई कर सकती हैं। इस तरह के डिजाइंस में मल्टीपल घुंघरू लगे होते हैं जो सावन के महीने में आपके लुक में चार चांद लगा सकते हैं। अगर आप कुछ टिकाऊ और ट्रेडिशनल की तलाश में हैं, तो इस तरह के डिजाइंस आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकते हैं।
4. Double Layer Payal Design

डबल लेयर पायल डिजाइन आजकल न्यूली मैरिड वुमन के बीच काफी ट्रेंड में हैं। दो परतों में बनी ये पायल न सिर्फ दिखने में खूबसूरत लगती है बल्कि आपके पैर को रॉयल टच देती है। इसमें एक लेयर में बारीक चेन होती है और दूसरी में छोटे-छोटे मोती या झुनझुने जुड़े होते हैं। इसे आप ट्रेडिशनल या फेस्टिव आउटफिट्स के साथ पहन सकती हैं।


Download Android App
Download iOS App




