ड्रीम गर्ल के नाम से मशहूर हेमा मालिनी की एक्टिंग के साथ फैंस उनकी खूबसरती के भी दीवाने हैं। इसके अलावा हेमा मालिनी एक बेहतरीन डांसर भी हैं। वहीं धर्मेंद्र की डांसिंग स्किल्स का तो क्या ही कहना। हाल ही में सुपर डांसर 4 के एपिसोड पर हेमा मालिनी ने शिरकत की है, जहां अभिनेत्री अपने पति के गाने ‘जट यमाल पगला दीवाना’ पर उनकी नकल उतरती हुई नजर आई। यही नहीं इस दौरान उनके साथ स्टेज पर शिल्पा शेट्टी भी थीं, लेकिन हेमा ने जोश में उनको पीछे छोड़ दिया।

एक्ट्रेस ने उतारी पति धर्मेंद्र की नकल…
साल 1975 में आई धर्मेंद्र की फिल्म ‘प्रतिज्ञा’ का ‘मैं जट यमला पगला दीवाना’ गाना आज भी लोगों का पसंदीदा गानों में से एक है। इस गाने में धर्मेंद्र का हुक स्टेप काफी पॉप्युलर हुआ था। वैसे धर्मेंद्र डांस में थोड़ा जरा कच्चे हैं और उनकी वाइफ डासिंग क्वीन। ऐसे में हेमा जब सुपर डांसर में पहुंची तो उन्होंने इस गाने पर अपने पति का हुक स्टेप किया। हेमा का यह वीडियो अब जमकर वायरल हो रहा है और फैंस इस को पसंद कर रहे हैं।
एक्ट पूरा होने और हेमा मालिनी की दमदार परफॉर्मेंस के बाद शिल्पा शेट्टी ने डासिंग क्वीन के चरणों में गिरकर प्रणाम भी किया। वहीं हेमा मालिनी बोलीं, धरम जी कहेंगे मुझे भरत नाट्यम सिखाओ। वहीं को-जज गीता कपूर ने इस डांस परफॉर्मेंस को स्टैंडिग ओविएशन दिया।

बता दें, सुपर डांसर 4 का ये एपिसोड हेमा मालिनी को डेडिकेट किया गया है, जिसमें कंटेस्टेंट्स उनके गानों पर थिरकते हुए नजर आएंगे। हेमा मालिनी और धर्मेंद्र ने 1980 में शादी की थी। दोनों की दो बेटियां हैं, एशा और अहाना देओल।


Download Android App
Download iOS App



