बॉलीवुड एक्ट्रेसेस अपने अंदाज से सभी का दिल जीत लेती हैं। कई ऐसी एक्ट्रेसेस ऐसी हैं, जो अपने स्टाइल स्टेटमेंट के लिए जानी जाती हैं।
इसी तरह से साड़ी और लहंगों के साथ आए दिन ब्लाउज के कुछ नए डिजाइन ट्रेंड में रहते हैं।
इन दिनों बॉलीवुड एक्ट्रेस के बीच वीनेक या रिवीलिंग ब्लाउज नहीं बल्कि हाई नेक डिजाइन वाले ब्लाउज ट्रेंड कर रहे हैं।
अगर आप भी अपने स्टाइल से सभी के दिलों पर जादू करना चाहती हैं, तो आप बॉलीवुड डीवाज के लेटेस्ट हाईनेक ब्लाउज से इंस्पिरेशन ले सकते हैं।
अगर आप हाई नेक ब्लाउज में भी कुछ यूनिक पहनना चाहती हैं, तो आपको कैटरीना के इस ब्लाउज डिजाइन से इंस्पिरेशन लेनी चाहिए।
राउंड हाई नेक वाला ये शिमर ब्लाउज कमाल का है। इसमें ब्लैक और ब्राउन शिमर वर्क है।
अगर आप भी अपने स्टाइल से सभी को हैरान करना चाहती हैं, तो आपको जान्हवी कपूर के इस इंब्रायड्री वाला सीथ्रू ब्लाउज स्टाइल करना चाहिए।
इस स्टाइलिश ब्लाउज को आप अपने किसी भी ओकेजन पर ट्राई कर सकती हैं। इस ब्लाउज के साथ फुल स्लीव बहुत ही क्लासी लगेंगी।
टर्टल नेक ब्लाउज भी हाईनेक ब्लाउज ही है। जान्हवी का ये ब्लाउज बहुत ही खूबसूरत है। ब्लाउज पर पर्ल वर्क हो रखा है।
अगर आप हाईनेक के साथ कॉर्लर पहनना पसंद करते हैं, तो आपके लिए ये वाला ब्लाउज डिजाइन बेस्ट है। आप इसे पहनकर बहुत ही प्यारी लगेंगी।
हैवी स्टोनवर्क के साथ ये ब्लाउज बहुत ही रॉयल लुक दे रहा है। साथ में एक्ट्रेस ने इसे नेट की पीच साड़ी के साथ स्टाइल किया है।
अगर आप किसी पार्टी में जाने वाली हैं, तो आपके लिए ये लुक परफेक्ट है। इसे आप किसी भी खास ओकेजन पर स्टाइल कर सकती हैं।


Download Android App
Download iOS App















