‘ये दुख काहे खत्म नहीं होता है बे’, हिमेश रेशमिया स्टारर Badass Ravikumar का टीजर देख फूटा लोगों का गुस्सा

Summary :

हिमेश रेशमिया जल्द ही बिग स्क्रीन पर कमबैक करने जा रहे हैं। उनकी अपकमिंग फिल्म रविकुमार का टीजर आउट हो चुका है जिसमें वह दमदार लुक में नजर आ रहे हैं। हिमेश के कमबैक पर सोशल मीडिया यूजर्स के मजेदार रिएक्शन आ रहे हैं।

हिमेश रेशमिया ने
म्यूजिशियन और सिंगर के तौर पर काफी पॉपुलैरिटी बटोरी है। हालांकि सिंगिग के साथ
उन्होंने एक्टिंग में भी अपना हाथ आजमाया। मगर फिल्मों में उन्हें सफलता हाथ नहीं
लगी। पिछले काफी वक्त से हिमेश टीवी के सिंगिग रियलिटी शोज को होस्ट कर रहे है।
फिलहाल वो सोनी टीवी पर आने वाले सिंगिग रियलिटी शो इंडियन आइडल में बतौर जज नजर आ
रहे हैं।

Himesh Reshammiya on his film Happy, Hardy And Heer - Telegraph India

हालांकि एक बार फिर
हिमेश रेशमिया फिल्मों में कमबैक करने जा रहे हैं। हिमेश जल्द ही अपनी अपकमिंग
फिल्म द एक्सपोज फ्रैचाइजी के पार्ट
‘बडास रविकुमार’ के साथ कमबैक करने जा रहे है। फिल्म का टीजर भी रिलीज हो
चुका है जिस पर सोशल मीडिया यूजर्स जमकर अपने रिएक्शन दे रहे हैं। टीजर देखने के
बाद सोशल मीडिया यूजर्स हिमेश की खिल्ली उड़ा रहे हैं।

हिमेश रेशमिया ने
इंस्टाग्राम पर अपनी अपकमिंग
फिल्म का टीजर को
शेयर किया है। टीजर में हिमेश काफी दमदार लुक में नजर आ रहे हैं। उन्होंने अपने
हाथ में बन्दूक पकड़ी हुई है साथ ही वह काफी स्टाइल में गुंडों से लड़ते दिखाई दे
रहे हैं। हालांकि इस फिल्म की अनाउसमेंट के बाद यूजर्स ने हिमेश को ट्रोल करना
शुरू कर दिया है।

Himesh Reshammiya announces Badass RaviKumar

बता दें कि हर बार की तरह हिमेश रेशमिया रवि कुमार बनें। फिल्म में दिखाए गए
एक्शन और वीएफएक्स
लोगों को काफी नकली लग रहे हैं। इतना ही नहीं
लोग तो हिमेश की फिल्म को भोजपुरी सिनेमा की कॉपी बताया जा रहा है। टीजर में एक
जगह तो यश के वॉयलेंस वाले डायलॉग को नेगेटिविटी से रिप्लेट भी किया गया है।

हिमेश की फिल्म के टीजर पर सोशल मीडिया यूजर्स मजेदार प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
एक यूजर ने लिखा कि ये दुख काहे खत्म नहीं होता है बे। दूसरे ने कहा, पैसा बर्बाद।
तीसरेयूजर ने तो हिमेश की लाइफ के बारे में बोलते हुए लिखा, उठो
, इंडियन आयडल से पैसे कमाओ, फिर दो-चार साल में एक फ्लॉप फिल्म ला कर पैसे
उड़ाओ रिपीट।

Desk Team