टेलीविजन की बहू से बेब बनी हिना खान इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। छोटे परदे से कदम रखने वाली हिना अब बॉलीवुड सहित कान फिल्म फेस्टिवल तक परचम लहरा चुकी हैं। हिना के कान फिल्म फेस्टिवल के रेड कारपेट के कई फोटोज वायरल हुए हैं। जिनमे उनके फैंस उनका जमकर तारीफ कर रहे हैं। वही एक्ट्रेस का अभीएक और लुक इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा हैं। जिसमे कहा जा रहा हैं की हिना ने कान फेस्टिवल में प्रियंका चोपड़ा के लुक को कॉपी किया हैं।

हिना खान ने प्रियंका चोपड़ा के लुक को किया कॉपी!
दरअसल हाल ही में हिना ने कान्स फिल्म फेस्टिवल से अपना लेटेस्ट लुक शेयर किया। जहां फोटोज में हिना स्काई ब्लू कलर की थाई हाई स्लिट ड्रेस में गजब ढा रहीं थीं। वही एक्ट्रेस ने साटिन की थाई हाई स्लिट ड्रेस के साथ नेट की शॉर्ट ड्रेस भी पहनी थी, जिसमें उनका लुक काफी ग्रेसफुल लग रहा था। वही एक तरफ जहां कुछ लोग हिना की खूबसूरती की तारीफ करते नहीं थक रहे थे। तो वहीं कई लोग ऐसे थे जिन्हें उन्हें देख कर प्रियंका चोपड़ा की याद आ गई।

ट्रोलर्स कर रहे जमकर ट्रोल
असल में थाई हाई स्लिट ड्रेस में हिना को देखने के बाद ट्रोल्स ने उनके लुक को प्रियंका के लुक से कंपेयर कर डाला. सोशल मीडिया पर शेयर की गई तस्वीर में एक तरफ प्रियंका थीं, तो दूसरी तरफ हिना खान। प्रियंका चोपड़ा की ये फोटो 2019 के एक इवेंट की थी, जिसमें वो ब्लैक ड्रेस में नजर आ रहीं थीं। दोनों ही एक्ट्रेसेस की फोटो शेयर करते हुए कहा गया कि हिना का कान्स लुक प्रियंका चोपड़ा से इंस्पायर था। जबकि ये सच नहीं है।

हिना ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब


वही हिना ट्रोलर्स के इस तरह ट्रोल करने पर जमकर भड़क गयी। और हिना ने इंटरनेट पर वायरल हो रही इस तस्वीर को सर्च करके निकला और उसके बाद ट्वीटर पर तस्वीर को पोस्ट करते हुए लिखा ‘सीरियसली? भाई वो प्रियंका चोपड़ा है. ‘ इसके बाद हिना ने हंसने वाली इमोजी भी पेस्ट की है। वही अब हिना का ये जवाब सुनने के बाद आशा करते हैं ट्रोलर्स भी समझ ही गए होंगे की हिना सुनने वाली में से नहीं हैं। और उनका ये खुद क क्रिएशन था नहीं किसी की कॉपी ड्रेस थी।


Download Android App
Download iOS App



