क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर IPL में मुंबई इंडियन का हिस्सा हैं। लेकिन उन्हें अब तक IPL में डेब्यू का मौका नहीं मिल सका। अर्जुन के डेब्यू को लेकर अब खुद सचिन ने बड़ा बयान दिया। सचिन का कहना है कि अर्जुन को इस खेल से बेशुमार मोहब्बत है, इसलिए वह क्रिकेट खेलता है। हालांकि, मैं उसे यही कहता हूं कि रास्ता आसान नहीं है।
.jpg)
दरअसल इस सीजन कई मैचों से पहले खबर आती रही की अर्जुन का मौका मिलने वाला है लेकिन ऐसा कभी नहीं होता। इसको लेकर अर्जुन के पिता सचिन ने बताया कि, उनका सिलेक्शन से कोई लेना-देना नहीं है, लेकिन वो हमेशा बेटे को समझाते हैं कि उनकी राह आसान नहीं बल्कि बेहद मुश्किल और चुनौतीपूर्ण है। वहीं जब सचिन से यह पूछा गया कि क्या वह इस साल अर्जुन को खेलते हुए देखना पसंद करते तो उन्होंने कहा, ‘‘यह अलग सवाल है। मैं क्या सोच रहा हूं या मैं क्या महसूस कर रहा हूं, ये जरुरी नहीं है।
.jpg)
आपको बता दे अर्जुन को इस बार MI ने 20 लाख के बेस प्राइज की जगह 30 लाख रुपए में खरीदा था। लेकिन उन्हें एक भी मैच में खेलने का मौका नहीं मिला। वहीं आपको याद दिला दें की मुंबई इंडियन के लिए इस सीजन खत्म हो चूका है और वो इस सीजन पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे हैं।


Download Android App
Download iOS App



