Paresh Rawal के हिंट ने बढ़ाया सस्पेंस, क्या बाबू भैया लौट रहे हैं Hera Pheri 3 में?

Summary :

बॉलीवुड की सबसे आइकॉनिक कॉमेडी फिल्मों में से एक ‘हेरा फेरी’ (Hera Pheri)  के तीसरे पार्ट को लेकर अब एक नया मोड़ आ चुका है। लंबे समय से चल रहे विवादों और अलगाव की खबरों के बीच अब ऐसा संकेत मिला है जिसने फैंस की उम्मीदें फिर जगा दी हैं। परेश रावल (Paresh Rawal) ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान जो कहा, उससे यही लग रहा है कि ‘बाबू भैया’ की फिल्म में वापसी लगभग तय है। हालांकि, अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन उनके शब्दों और मुस्कान ने फैंस के बीच जबरदस्त उत्सुकता…

बॉलीवुड की सबसे आइकॉनिक कॉमेडी फिल्मों में से एक ‘हेरा फेरी’ (Hera Pheri)  के तीसरे पार्ट को लेकर अब एक नया मोड़ आ चुका है। लंबे समय से चल रहे विवादों और अलगाव की खबरों के बीच अब ऐसा संकेत मिला है जिसने फैंस की उम्मीदें फिर जगा दी हैं। परेश रावल (Paresh Rawal) ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान जो कहा, उससे यही लग रहा है कि ‘बाबू भैया’ की फिल्म में वापसी लगभग तय है। हालांकि, अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन उनके शब्दों और मुस्कान ने फैंस के बीच जबरदस्त उत्सुकता पैदा कर दी है। क्या अक्षय (Akshay) , सुनील (Suniel) और परेश (Paresh) की जादुई तिकड़ी एक बार फिर वापसी करेगी? क्या वाकई अब ‘हेरा फेरी 3’ (Hera Pheri 3) का रास्ता साफ हो चुका है? इन सवालों का जवाब जल्द ही सामने आ सकता है।


विवादों के बाद अब सुलह की खबर

पिछले कुछ महीनों में यह चर्चा तेज थी कि परेश रावल इस बार ‘हेरा फेरी 3’ का हिस्सा नहीं होंगे। बताया जा रहा था कि उन्होंने फिल्म छोड़ दी है और मेकर्स को साइनिंग अमाउंट भी वापस कर दिया था। इस विवाद ने इतना तूल पकड़ लिया कि अक्षय कुमार को भी मुआवजे की मांग से जुड़ा नोटिस भेजा गया था। लेकिन अब हालात बदलते नजर आ रहे हैं।


Paresh Rawal
परेश रावल की हेरा फेरी 3 में एंट्री


परेश रावल का बड़ा बयान

एक रिपोर्ट के अनुसार, हाल ही में एक पॉडकास्ट बातचीत के दौरान परेश रावल ने खुद ‘हेरा फेरी 3’ से जुड़े सवालों का जवाब दिया। उन्होंने साफ कहा कि, “असल में कोई विवाद नहीं था, बस चीजों को संभालने की जरूरत थी। ऑडियंस ने हमें इतना प्यार दिया है कि अब ये हमारी जिम्मेदारी बनती है कि हम उन्हें कुछ बेहतरीन दें।” परेश रावल ने आगे कहा कि, “मुझे लगता है कि हमें एक साथ आकर अपना बेस्ट देना चाहिए। बस कुछ समय के लिए बात अटक गई थी, लेकिन अब सब कुछ ठीक है।”


बाबू भैया की वापसी पर मिला हिंट

जब उनसे पूछा गया कि क्या अब सब कुछ सुलझ गया है और क्या वह फिल्म का हिस्सा हैं, तो परेश रावल ने हँसते हुए जवाब दिया, “हां, ये होना ही था। कभी-कभी चीजों को सुधारने की जरूरत होती है।” इसके साथ ही उन्होंने कहा कि फिल्म से जुड़े सभी लोग — प्रियदर्शन, अक्षय कुमार, और सुनील शेट्टी — बेहद क्रिएटिव और अच्छे दोस्त हैं। उनके इस जवाब से यह साफ हो गया है कि बाबू भैया की वापसी अब तय मानी जा रही है।

Hera Pheri 3
क्या बाबू भैया लौट रहे हैं Hera Pheri 3 में?


ऑफिशियल अनाउंसमेंट का इंतजार

फैंस अब बेसब्री से उस पल का इंतजार कर रहे हैं जब मेकर्स परेश रावल की वापसी पर ऑफिशियल एलान करेंगे। हेरा फेरी 3 की राह अब साफ होती दिख रही है और फैंस को जल्द ही राजू, श्याम और बाबू भैया की तिकड़ी एक बार फिर बड़े पर्दे पर देखने को मिल सकती है।

Tamanna Choudhary