अभिनेता ऋतिक रोशन ने इंस्टाग्राम पर शेव करने से पहले फैन्स को अपने बियर्ड लुक की एक आखिरी झलक पेश की है। अभिनेता ने अपने चेहरे का एक क्लोज-अप सेल्फी शेयर किया, जिसमें वह कैमरे की तरफ देखते नजर आ रहे हैं। इसमें ऋतिक के बियर्ड के साथ उनकी आंखों को भी काफी करीब से देखा जा सकता है।

अपनी इस तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा है, दाढ़ी को हटाए जाने से पहले। ऋतिक के इस पोस्ट से जहां उनके कुछ फैंस को खुशी मिली है, वहीं कुछ ने उनसे शेव न करने की भी अपील की है। एक यूजर ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा है, नोओओओओ।
किसी और ने लिखा है,आपकी सेल्फी भी किसी फोटोशूट से कम नहीं है। उनके एक प्रशंसक ने उनकी तारीफ में लिखा है, क्लोजअप ऑफ द ईयर।

अभिनय की बात करें तो ऋतिक ने इंडस्ट्री में अपने बीस साल पूरे कर लिए हैं। उन्होंने फिल्म ‘कहो ना प्यार है’ के साथ अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी और इस बीच उन्होंने आखिरी बार सिद्धार्थ आनंद की फिल्म ‘वॉर’ में देखा गया था।


Download Android App
Download iOS App



