रूमर्ड गर्लफ्रेंड सबा आजाद के प्यार में पागल है ऋतिक रोशन? तस्वीर ने किया इशारा

Summary :

बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन इन दिनों अपनी फिल्मों की वजह से नहीं बल्कि अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर जमकर सुर्खियां बटोर रहे हैं।

बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन इन दिनों अपनी फिल्मों की वजह से नहीं बल्कि अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर जमकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। जी हां, खबर है कि ऋतिक रोशन एक्ट्रेस सबा आजाद को डेट कर रहे हैं। दोनों को साथ में कई बार स्पॉट किया जा चूका है। वहीं पिछले दिनों सबा एक्टर के परिवार संग दिखी थी। ऐसे में अब फैंस उनके रिलेशनशिप स्टेटस जानने के लिए काफी ज्यादा उत्साहित हैं। मगर अब तक ऋतिक और सबा दोनों में से किसी की तरफ से भी अभी बयान नहीं दिया गया है। 
भले ही ऋतिक ने सबा के साथ अपने नए रिश्ते पर पक्की मोहर नहीं लगाई हो। लेकिन इस बीच पहली बार ऋतिक ने एक्ट्रेस की फोटो अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर की है इसके साथ उन्होंने अपने इस तरह की चर्चाओं को और हवा दे दी है।
पोस्ट की तस्वीर…
दरअसल, ऋतिक रोशन ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर जो फोटो पोस्ट की है उसमें सबा के साथ नसीरुद्दीन शाह के बेटे इमाद शाह भी दिखाई दे रहे हैं। यह उनके इलेक्ट्रो-फंक बैंड मैडबॉय/मिंक का है, जिनका शो शुक्रवार की रात पुणे में हुआ। जिसमें सबा ने परफॉर्म किया। उनका उत्साह बढ़ाते हुए ऋतिक ने इसके साथ कैप्शन में लिखा- ‘कमाल कर दो तुम लोग। 
अब भले ही ऋतिक रोशन अपने और सबा के रिश्ते को लेकर चुप्पी साधे हुए हैं, लेकिन उनके लेटेस्ट पोस्ट को देख चर्चाओं का बाजार गर्म दिख रहा है।  
 बता दें, मीडिया रिपोर्ट में बताया गया कि ऋतिक अपने इस नए रेलशन रिलेशनशिप को लेकर काफी सीरियस हैं। फिलहाल दोनों साथ में ज्यादा से ज्यादा समय बिताना चाहते हैं जिससे एक दूसरे को समझ सकें। वहीं इससे पहले ऋतिक और सबा को साथ में डिनर डेट पर देखा गया था।  जब पपराजी ने दोनों को कैमरे में कैद कर लिया था। 

Desk Team