ऋतिक रोशन सोशल मीडिया पर शेयर की अपने दिल की तस्वीर, कहा – ‘ कितने कमजोर है हम ‘

Summary :

ऋतिक रोशन सोशल मीडिया एक्टिव रहने वाले अभिनेताओं में से है और अक्सर ऐसे पोस्ट शेयर करते है जिससे फैंस के साथ साथ समाज को भी सन्देश दे सके। हाल ही में ऋतिक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने दिल की तस्वीर शेयर की जिससे फैंस हैरान रह गए।

ऋतिक रोशन सोशल मीडिया एक्टिव रहने वाले अभिनेताओं में से है और अक्सर ऐसे पोस्ट शेयर करते है जिससे फैंस के साथ साथ समाज को भी सन्देश दे सके। हाल ही में ऋतिक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने दिल की तस्वीर शेयर की जिससे फैंस हैरान रह गए। 
इस फोटो के साथ ऋतिक ने कैप्शन में लिखा , ‘  ये मेरे दिल का शेप है , वाकई ! हम सब कितने असहाय है। काश हम अपनी जिंदगी का आधे से अधिक हिस्सा अनजाने ये सोचते हुए ना बिताते कि हर कोई हमे हमेशा प्यार करे। हम ये क्यों भूल जाते है कि हम सब एक जैसे है , मेड ऑफ लव।’

 इस पोस्ट ने उनके कोस्टार्स और प्रशंसकों दोनों से काफी सराहना प्राप्त की। ऋतिक के कुछ फैंस ने कमेंट में लिखा कि उनके दिल की कंडीशन काफी स्वस्थ है।  बॉलीवुड एक्ट्रेस दिया मिर्ज़ा ने उनके पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा , ‘ वाह – वाह बेहद सुंदर है !’ 
कोई मिल गया, लक्ष्य और मिशन कश्मीर जैसी फिल्मों में ऋतिक के साथ काम क्र चुकी एक्ट्रेस प्रीति जिंटा ने इस पोस्ट पर  ताली बजाने वाली इमोजी के साथ कमेंट किया। ऋतिक के इस पोस्ट पर अब तक 11 लाख से ज्यादा लाइक्स आ चुके है। 
वर्क फ्रंट की बात की जाए तो ऋतिक के लिए साल 2019 बेहद शानदार रहा है। इस साल उनकी दो फ़िल्में रिलीज़ हुई सुपर – 30 और वॉर। दोनों ने बॉक्स ऑफिस अपर शानदार प्रदर्शन किया है।  सुपर 30 में ऋतिक ने पटना के गणितज्ञ आनंद कुमार का किरदार निभाया है।  फिल्म को क्रटिक्स और फैंस दोनों से खूब सराहना हासिल हुई। 
वहीं फिल्म वॉर इस साल की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म साबित हुई है।  फिल्म ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ से ज्यादा का बिज़नेस किया है। फिल्म में ऋतिक ने रॉ एजेंट की भूमिका निभाई है।  फिल्म में ऋतिक के साथ टाइगर श्रॉफ और वाणी कपूर मुख्य भूमिका में है। 

Ujjwal Jain