फिल्म ‘Super 30’ का ट्रेलर हुआ रिलीज़,ऋतिक रोशन की दमदार एक्टिंग और डायलॉग जीत लेगा दिल

Summary :

आज यानि 4 जून के दिन बॉलीवुड के सुपरस्टार ऋतिक रोशन की फिल्म ‘सुपर 30’ का ट्रेलर जारी कर दिया गया है। इस फिल्म का पोस्टर भी बीते 2 दिन पहले रिलीज़ किया गया है।

आज यानि 4 जून के दिन बॉलीवुड के सुपरस्टार ऋतिक रोशन की फिल्म ‘सुपर 30’ का ट्रेलर जारी कर दिया गया है। इस फिल्म का पोस्टर भी बीते 2 दिन पहले रिलीज़ किया गया है।  ऋतिक रोशन की इस मोस्ट अवेटिड फिल्म ‘सुपर 30’ के फस्र्ट लुक आने के बाद से ही फैंस को फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार था। 
ये फिल्म मैथमेटिशियन आनंद कुमार के जीवन पर आधरित है जो कि सुपर 30 नाम कार्यक्रम चलाते हैं। ऋतिक रोशन इस किरदार को निभा रहे हैं। इस फिल्म के जरिए आनंद कुमार के कड़े परिश्रम को लेकर उनके सफल होने तक के संघर्षो को दिखाया जाएगा। 
आनंद कुमार ने फिल्म ‘सुपर 30’ को लेकर ट्वीट भी किया था। वक्त भले ही मानसून का है लेकिन आसमान से बारिश की बूंदे गिरे ना गिरे पर ‘सुपर 30’ फिल्म देख आंखों से खुशियां के आंसू उस मां के आंचल को जरूर भिगों देंगे जिसके बच्चे मुश्किलों और अभावों के बाद भी अपने जीवन में कुछ कर गुजरने के लिए दिन-रात कठिन चुनौतियों का सामना कर रही है।

आनंद कुमार के जीवन पर आधारित है ‘सुपर 30’

बिहार के मैथेमेटिशियन आनंद कुमार तब सुर्खियों में आए जब उनके  द्घारा पढ़ाए गए सभी 30 गरीब और जुझारू बच्चों ने आईआईटी जैसी परीक्षा को पास किया। ऐसे में ही आनंद कुमार के जीवन से प्रेरित होकर फैंटम फिल्मस के बैनर तले आनंद कुमार के जीवन पर ये फिल्म बनाई जा रही है। फिल्म ‘सुपर 30’ को विकास बहल ने डायरेक्ट किया है। 
बता दें कि  इस फिल्म में ऋतिक रोशन के अलावा भी मराठी फिल्मों की अभिनेत्री मृणाल और बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान बनाने वाले पंकज त्रिपाठी भी नजर आएंगे। फिल्म ‘सुपर 30’ बॉक्स ऑफिस पर 12 जुलाई के दिन में दस्तक देने जा रही है।  

Desk Team