बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन जल्द ही इंडस्ट्री में दो दशक पूरे करने वाले हैं। बॉलीवुड के ग्रीक गॉड कहे जाने वाले ऋतिक अपनी बेमिसाल बॉडी और कठिन वर्कआउट के लिए जाने जाते है। साथ ही खुद को फिट रखने के लिए ऋतिक बेहद कड़ी डाइट भी लेते है।
अब, ऋतिक ने हाल ही में ‘सुपर 30’ की शूटिंग पूरी करने के बाद वर्कआउट करते हुए एक वीडियो पोस्ट किया और फैंस के लिए एक बहुत ही स्ट्रांग संदेश लिखा। ऋतिक रोशन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने वर्कआउट का एक वीडियो शेयर किया और अपने वर्कआउट तकनीकों के बारे में बताया ।
इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने यह भी बताया कि यह 20 साल पहले अब से कहीं ज्यादा आसान हुआ करता था। ‘कोई मिल गया’ फेम अभिनेता अपने आपको बेहद कड़ी मेहनत से गुजार रहे है और खुद को साबित ककरने की पूरी कोशिश कर रहे है।
ऋतिक रोशन का ये वीडियो तो फैंस को पसंद आ ही रहा है लेकिन इसी बीच उनके इस वीडियो पोस्ट पर उनकी पूर्व पत्नी सुज़ैन खान ने कमेंट कर दिया जिसकी वजह से अब ये वीडियो पोस्ट वायरल हो गया है।
ऋतिक रोशन की पूर्व पत्नी सुज़ैन खान ने पोस्ट पर कमेंट किया और लिखा कि वह 20 साल पहले की तुलना में अब कहीं ज्यादा हॉट नजर आते है। अलग होने के बाद भी सुज़ैन खान का ऋतिक के लिए ये प्यार काफी रोमांटिक लगता है।
आपको बता दें तलाक के बावजूद, ऋतिक और सुज़ैन अभी भी सौहार्दपूर्ण शर्तों पर हैं और अक्सर अपने बच्चों के साथ छुट्टियों पर जाते हैं। साथ ही ऋतिक और सुज़ैन अक्सर फॅमिली की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते है।
ऋतिक रोशन ने अपनी आने वाली फिल्म सुपर 30 के लिए खुद को काफी दुबला पतला बनाया था और अब एक बार फिर वो अपनी फिजीक पर काम कर रहे है।यह फिल्म बिहार के गणितज्ञ आनंद कुमार पर आधारित है, जो हर साल पिछड़े समुदायों से 30 छात्रों का चयन करते हैं और उन्हें अभिजात वर्ग के आईआईटी परीक्षा में सफल होने के लिए प्रशिक्षक बनाते हैं। ‘सुपर 30’ 26 जुलाई, 2019 को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होने वाली है।
देखिये ऋतिक रोशन का फिटनेस वीडियो :


Download Android App
Download iOS App









