Huma Qureshi Brother Killed: राजधानी दिल्ली से एक बड़ी खबर आई है। यहां बॉलीवुड अभिनेत्री हुमा कुरैशी के चचेरे भाई की हत्या कर दी गई। वो भी एक छोटी सी बात पर। पार्किंग को लेकर विवाद हुआ और बदमाशों ने हुमा के चचेरे भाई पर हमला कर दिया। इससे उसकी मौत हो गई। मामला जंगपुरा भोगल बाजार लेन का है।

Huma Qureshi Brother Killed: स्कूटर पार्क करने पर हुआ विवाद
पुलिस ने बताया कि, रात में आसिफ कुरैशी और कुछ लोगों के बीच झगड़ा हुआ था। आसिफ ने आरोपियों को घर के गेट के बाहर स्कूटर पार्क न करने को कहा था, लेकिन लोग नहीं माने, जिसके बाद बहस शुरू हो गई। इसी तनातनी में आरोपियों ने आसिफ पर किसी नुकीली चीज़ से हमला कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया। हमले में आसिफ कुरैशी बुरी तरह घायल हो गया। उसका काफी खून बह गया था। उसे गंभीर हालत में तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
Huma Qureshi Brother Killed: आसिफ की पत्नी का बयान
मृतक आसिफ की पत्नी और परिजनों का कहना है कि आरोपियों ने मामूली बात पर बेरहमी से वारदात को अंजाम दिया। मृतक की पत्नी ने बताया कि इससे पहले भी पार्किंग विवाद को लेकर मेरे पति से झगड़ा हुआ था। जब मेरे पति काम से घर लौटे तो घर के सामने पड़ोसी की स्कूटी खड़ी थी, जिसे उन्होंने पड़ोसी से हटाने को कहा। लेकिन पड़ोसी ने स्कूटी हटाने के बजाय उन्हें गालियां देनी शुरू कर दीं और किसी नुकीली चीज़ से उनकी हत्या कर दी।
Huma Qureshi Brother Killed: आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने बताया कि हत्या के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। हत्या में इस्तेमाल किया गया हथियार भी बरामद कर लिया गया है। मामले में आगे की जांच जारी है। वहीं, आसिफ के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। दूसरी ओर, आसिफ का परिवार उसकी मौत से गमगीन है।
ये भी पढ़ें- ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सीएम मोहन यादव से की मुलाकात, आपदा राहत बचाव पर की चर्चा


Download Android App
Download iOS App




