Jammu Kashmir को मिलेगा पूर्ण राज्य का दर्जा? सुप्रीम कोर्ट में आज होगी सुनवाई

Summary :

केंद्र शासित प्रदेश Jammu Kashmir को राज्य का दर्जा बहाल करने की मांग की जा रही है। बता दें कि सरकार को निर्देश देने की मांग वाली याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट सुनवाई करेगा। 8 अगस्त को पूर्ण राज्य का दर्जा बहाल करने की याचिका पर सुनवाई करेगी। याचिकाकर्ता के वरिष्ठ वकील गोपाल शंकरनारायण ने भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई के सामने अनुरोध करते हुए कहा कि सुनवाई इसी तारीख को होनी चाहिए, इसमें बदलाव न किया जाए। सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर Jammu Kashmir को पूर्ण राज्य का दर्ज दिलाने के लिए जहूर अहमद भट और कार्यकर्ता खुर्शीद…

केंद्र शासित प्रदेश Jammu Kashmir को राज्य का दर्जा बहाल करने की मांग की जा रही है। बता दें कि सरकार को निर्देश देने की मांग वाली याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट सुनवाई करेगा। 8 अगस्त को पूर्ण राज्य का दर्जा बहाल करने की याचिका पर सुनवाई करेगी। याचिकाकर्ता के वरिष्ठ वकील गोपाल शंकरनारायण ने भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई के सामने अनुरोध करते हुए कहा कि सुनवाई इसी तारीख को होनी चाहिए, इसमें बदलाव न किया जाए।

सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर

Jammu Kashmir को पूर्ण राज्य का दर्ज दिलाने के लिए जहूर अहमद भट और कार्यकर्ता खुर्शीद अहमद मलिक द्वारा दायर याचिका में कहा गया है कि राज्य का दर्जा बहाल करने में लगातार हो रही देरी जम्मू-कश्मीर के नागरिकों के अधिकारों प्रभावित कर रही है और अधिकारों से वंचि कर रही है। पूर्ण राज्य का दर्जा ना मिलना संघवाद का उल्लंघन है, जो संविधान के मूल ढांचे का हिस्सा है।

Jammu Kashmir के धारा 370 को हटाया
Jammu Kashmir के धारा 370 को हटाया

Jammu Kashmir के धारा 370 को हटाया

5 अगस्त जम्मू-कश्मीर के लिए बड़ा ही महत्वपूर्व दिन माना जाता है। इस दिन जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटने के बाद छह साल पूरे हो गए हैं। बता दें कि साल 2019 में प्रधानमंत्री की सरकार ने ऐतिहासिक फैसला लेते हुए जम्मू-कश्मीर के धारा 370 को हटा लिया था। यह कदम जम्मू-कश्मीर के विकास की गति तेज करने के लिए बड़ा ही महत्वपूर्ण था। वहीं अब छह साल बाद जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा देने की मांग भी उठने लगी है। ऐसे में एक बार फिर और मोदी सरकार द्वारा एक और इतिहास लिखे जाने की उम्मीद जताई जा रही है।

2024 में याचिका खारिज

भारत के चुनाव आयोग को पुनर्गठन अधिनियम की धारा 14 के तहत गठित जम्मू और कश्मीर विधानसभा के चुनाव 30 सितंबर, 2024 तक कराने के लिए कदम उठाने का आदेश दिया था और कहा था कि राज्य का दर्जा जल्द से जल्द बहाल किया जाएगा। वहीं मई 2024 में, सुप्रीम कोर्ट ने दायर याचिकाओं को खारिज कर दिया था और कहा था कि रिकॉर्ड में कोई गलती स्पष्ट नहीं है।

ALSO READ: क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगा पूर्ण राज्य का दर्जा, Article 370 हटने के 6 साल पूरे, SC में याचिका स्वीकार

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।