India US Trade Deal: अमेरिका-भारत के बीच बढ़ता टैरिफ विवाद, ट्रंप ने व्यापार वार्ता से किया इन्कार

Summary :

India US Trade Deal: अमेरिका और भारत के बीच टैरिफ विवाद बढ़ता जा रहा है। जहां ट्रंप ने पहले 25 प्रतिशत का टैरिफ भारत पर लगाया था और बाद में इसे बढ़ाकर कुल 50 प्रतिशत कर दिया था। इसी बीच अमेरिका और भारत के होने वाली व्यापार डील पर असर पड़ा है। अमरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि टैरिफ पर विवाद सुलझने तक भारत के साथ कोई व्यापार वार्ता नहीं होगी। जब तक इसका समाधान नहीं होता तब तक व्यापार डील पर चर्चा नहीं होगी। भारत पर 50 प्रतिशत Tariff व्हाइट हाउस ने कार्यकारी आदेश जारी कर भारतीय…

India US Trade Deal: अमेरिका और भारत के बीच टैरिफ विवाद बढ़ता जा रहा है। जहां ट्रंप ने पहले 25 प्रतिशत का टैरिफ भारत पर लगाया था और बाद में इसे बढ़ाकर कुल 50 प्रतिशत कर दिया था। इसी बीच अमेरिका और भारत के होने वाली व्यापार डील पर असर पड़ा है। अमरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि टैरिफ पर विवाद सुलझने तक भारत के साथ कोई व्यापार वार्ता नहीं होगी। जब तक इसका समाधान नहीं होता तब तक व्यापार डील पर चर्चा नहीं होगी।

भारत पर 50 प्रतिशत Tariff

व्हाइट हाउस ने कार्यकारी आदेश जारी कर भारतीय वस्तुओं पर 25 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ लगा दिया, जिससे अब कुल टैरिफ 50% हो गया। इस दौरान राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश नीति संबंधी चिंताओं का हवाला देते हुए और भारत द्वारा रूस से तेल के निरंतर आयात को टैरिफ लगाने के कारण बताया है। बता दें कि कार्यकारी आदेश जारी करते हुए बताया गया कि आयात प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष होने से असामान्य और असाधारण खतरा हैं।

India US Trade Deal
India US Trade Deal

 

अमेरिकी टैरिफ के बीच भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने भाषण के दौरान सख्त संदेश देते हुए कहा कि भारत आर्थिक दबाव के सामने पीछे नहीं हटेगा। हमारे लिए, हमारे किसानों का हित सर्वोच्च प्राथमिकता है। भारत किसानों, मछुआरों और डेयरी किसानों के हितों से कभी समझौता नहीं करेगा। इसके लिए भारी कीमत चुकानी पड़ेगी तो भारत यह कीमत चुकाने के लिए भी तैयार है।

विदेश मंत्रालय ने बताया अनुचित

अमेरिका के टैरिफ विवाद पर भारत के विदेश मंत्रालय ने इस निर्णय को अनुचित और अविवेकपूर्ण बताया और कहा कि भारत की ऊर्जा आवश्यकताओं और रणनीतिक क्षमता का सम्मान किया जाना चाहिए। वहीं PM Modi ने भी भारत के किसानों, पशुपालकों और मछुआरों के प्रति अपनी सरकार के अटूट समर्थन को दोहराया है।

ALSO READ: ट्रंप के Tariff Attack के बीच जल्द भारत आएंगे Putin! रूस ने दिया बड़ा संकेत

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।