ट्रंप के Tariff Attack के बीच जल्द भारत आएंगे Putin! रूस ने दिया बड़ा संकेत

Summary :

ट्रंप के Tariff Attack के बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर Putin इस महीने के अंत तक भारत का दौरा कर सकते हैं। यह जानकारी रूसी मीडिया ने दी है। बताया गया है कि भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल हाल ही में रूस के दौरे पर गए थे और वहीं पर उन्होंने पुतिन की यात्रा को लेकर संकेत दिए। रूस की राजधानी मॉस्को में अजीत डोभाल ने रूसी सुरक्षा परिषद के सचिव सर्गेई शोइगु से मुलाकात की। इस दौरान डोभाल ने कहा कि भारत और रूस के बीच गहरे और मजबूत रिश्ते बन चुके हैं, जिनका दोनों देश…

ट्रंप के Tariff Attack के बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर Putin इस महीने के अंत तक भारत का दौरा कर सकते हैं। यह जानकारी रूसी मीडिया ने दी है। बताया गया है कि भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल हाल ही में रूस के दौरे पर गए थे और वहीं पर उन्होंने पुतिन की यात्रा को लेकर संकेत दिए।

रूस की राजधानी मॉस्को में अजीत डोभाल ने रूसी सुरक्षा परिषद के सचिव सर्गेई शोइगु से मुलाकात की। इस दौरान डोभाल ने कहा कि भारत और रूस के बीच गहरे और मजबूत रिश्ते बन चुके हैं, जिनका दोनों देश काफी महत्व देते हैं। उन्होंने कहा कि यह संबंध एक रणनीतिक साझेदारी का उदाहरण हैं। डोभाल ने बताया कि राष्ट्रपति पुतिन का भारत दौरा इसी महीने के अंत में तय हुआ है, जो दोनों देशों के लिए अहम होगा।

क्रेमलिन ने भी दी पुष्टि

इससे पहले क्रेमलिन के एक वरिष्ठ अधिकारी यूरी उशाकोव ने भी पुष्टि की थी कि Putin भारत आएंगे। उन्होंने बताया कि यह यात्रा भारत-रूस की सालाना द्विपक्षीय शिखर बैठक के तहत हो रही है। उन्होंने कहा कि हमारे नेताओं के बीच हर साल मुलाकात का समझौता है, और इस बार बारी रूस की है।

Putin का पिछला दौरा

राष्ट्रपति Putin ने पिछली बार 6 दिसंबर 2021 को भारत का दौरा किया था। उस समय नई दिल्ली में 21वां भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन आयोजित हुआ था। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पिछले साल दो बार रूस की यात्रा कर चुके हैं। पहली बार जुलाई में 22वें शिखर सम्मेलन में और दूसरी बार अक्टूबर में ब्रिक्स सम्मेलन के लिए कजान गए थे।

संबंधों में आ रही और मजबूती

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने मार्च में ‘रूस और भारत: द्विपक्षीय संबंधों के लिए नया एजेंडा’ नामक सम्मेलन में बताया था कि भारत और रूस के बीच राजनीतिक संवाद तेजी से बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के नेताओं का इसमें अहम योगदान रहा है और अब पुतिन की भारत यात्रा की तैयारी चल रही है।

भारत-रूस संबंधों की खासियत

रूसी विदेश मंत्रालय और क्रेमलिन ने भी यह स्पष्ट किया है कि भारत और रूस के रिश्ते रणनीतिक हैं और यह किसी भी बाहरी दबाव से प्रभावित नहीं होते। इन संबंधों की बुनियाद आपसी सम्मान, समानता और सहयोग पर टिकी है। दोनों देश आर्थिक, रक्षा और तकनीकी क्षेत्रों में लगातार एक-दूसरे के साथ काम कर रहे हैं।

विक्ट्री डे पर नहीं जा पाए थे PM मोदी

हालांकि प्रधानमंत्री मोदी को राष्ट्रपति Putin ने रूस में आयोजित विक्ट्री डे समारोह में आमंत्रित किया था, लेकिन वह इसमें शामिल नहीं हो पाए थे। इसके बावजूद, मोदी ने पुतिन को भारत आने का न्योता दिया, जिसे पुतिन ने स्वीकार कर लिया है।

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।