बड़े पर्दे पर अपनी एक्टिंग का जादू चलाने के बाद इन दिनों बॉलीवुड एक्ट्रेस
परिणीति चोपड़ा टीवी जगत के मशहूर शो हुनरबाज में जज बनी नजर आ रही हैं। परिणिति
के साथ करण जोहर और मिथुन चक्रवर्ती भी शो को जज करने में व्यस्त है। शो को हर्ष
लिंबाचिया और कॉमेडी क्वीन भारती होस्ट कर रहे है। हर्ष ने परिणिति से शो के दौरान
एक बहुत अजीबो-गरीब डिमांड कर दी है जिस पर परिणिति के रिएक्शन ने सबको हिलाकर रख
दिया है।
जैसा की सभी जानते है कि बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और उनके पति
निक जोनस ने जनवरी में अपने घर नन्हें मेहमान के आने की अनाउंसमेंट की थी। निक और प्रियंका
ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करते हुए बताया था कि वो दोनों सरोगेसी के जरिए अपनी
बेटी का स्वागत किया है। तभी से लोग प्रियंका की बेटी की तस्वीर देखने के लिए
बैचेन है। प्रियंका के फैंस आए दिन उनसे उनकी बेटी की फोटो शेयर करने की मांग करते
रहते है।
अब तो प्रियंका ही नहीं बल्कि उनकी कजिन परिणिति से भी उनकी भतीजी को दिखाने
की मांग शुरु हो गई है। कलर्स टीवी ने शो का नया प्रोमो शेयर किया है, जिसमें भारती
और हर्ष डांस दीवाने जूनियर्स के नए सीजन की अनाउंसमेंट करते हैं। तभी हर्ष
परिणिति से कहते है कि मैंने तुम्हारे बारे में कुछ नोटिस किया है। इस बार परिणिति
उनसे पूछती है क्या तो हर्ष बोलते है कि यही की पहले आप एक क्लासी एक्ट्रेस थी और
अब आप मौसी एक्ट्रेस हो चुकी हैं।
हर्ष इतने भी नहीं मानते हैं और आगे परिणिति से कहते है कि आप बस एक काम करिए
कि पहली फ्लाइट स अपनी भतीजी तो मुंबई बुला लो, जिस पर परिणिति हैरान होते हुए
कहती है कि क्या! वो तो अभी बहुत छोटी है।
उनका जवाब सुनकर हर्ष कहते हैं, हां तो छोटी उम्र में ही स्टार बना देते हैं न
क्योंकि मुंबई में डांस दीवाने जूनियर्स की ऑडिशन जो होने वाले हैं।


Download Android App
Download iOS App





