पार्टी में एक साथ स्पॉट हुए Ibrahim Ali Khan- Palak Tiwari, यूजर्स ने कहा- ‘एक दूसरे के लिए बने हैं’

Summary :

बॉलीवुड एक ऐसी इंडस्ट्री है जहां कब किसके साथ नाम जुड़ जाए यह कोई नहीं जानता हैं। ऐसे में अब इंडस्ट्री के लगता है जल्द ही एक नए कपल की एंट्री होने वाली हैं। दरअसल ये कयास हम नहीं लगा रहे है बल्कि यूजर्स खुद ये हिंट समझते हुए दिख रहे हैं। तो आपको बता दे की रूमर्ड कपल कोई और नहीं बल्कि पलक तिवारी और इब्राहिम अली खान हैं।

बॉलीवुड एक ऐसी इंडस्ट्री है जहां कब किसके साथ नाम जुड़ जाए यह कोई नहीं जानता हैं। ऐसे में अब इंडस्ट्री के लगता है जल्द ही एक नए कपल की एंट्री होने वाली हैं। दरअसल ये कयास हम नहीं लगा रहे है बल्कि यूजर्स खुद ये हिंट समझते हुए दिख रहे हैं। तो आपको बता दे की रूमर्ड कपल कोई और नहीं बल्कि पलक तिवारी और इब्राहिम अली खान हैं। जिनके अफेयर की खबरे बी-टाउन की गलियारों में काफी समय से गूंज रही हैं। ऐसे में अब एक बार फिर इन दोनों को एक साथ स्पॉट किया गया हैं। 
इंटरनेट पर अब इन दोनों की एक और वीडियो तेजी से वायरल हो रही हैं। दरअसल दोनों को अक्सर साथ में पार्टी करते हुए देखा जाता है। रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों एक-दूसरे को बीते एक साल से डेट कर रहे हैं।अब हाल ही में एक बार फिर से दोनों साथ में एक ही पार्टी को अटेंड करने के लिए पहुंचे। बीती रात करण मेहता ने मुंबई के एक रेस्टोरेंट में अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस पार्टी में शामिल होने के लिए पलक और इब्राहिम भी पहुंचे। 
इस पार्टी में जहां इब्राहिम ब्लैक शर्ट और ग्रे पैंट्स में काफी हैंडसम लग रहे थे, तो वहीं पलक ने भी ब्लैक मिनी कटआउट ड्रेस पहनी हुई थी। बता दे की दोनों ही कपल की डेटिंग की खबरे काफी समय से चल रही हैं। 

वही हाल ही में किसी का भाई किसी की जान के इंटरव्यू के दौरान जब पलक से इब्राहिम अली खान को लेकर सवाल किया गया था, तो उन्होंने सैफ अली खान के लाडले को अपना अच्छा दोस्त बताया।
बता दे की अब वायरल हो रहे इस पोस्ट पर यूजर्स जमकर कमेंट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। जहां एक यूजर ने कमेंट कर लिखा है की- ‘इब्राहिम और पलक एक ही रेस्टोरेंट में हैं’, वही एक यूजर ने कमेंट कर लिखा है की- ‘दो दिल मिल रहे है मगर चुपके-चुपके’ वही अब इस तरह के कमेंट कर यूजर्स लगातर दोनों को टॉन्ट करते दिखाई दे रहे हैं। 

Desk Team