शादी से पहले मां बनने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस Ileana D’Cruz का इन लोगों के साथ रहा है रिश्ता

Summary :

इलियाना डिक्रूज, जिन्हे बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर अनुराग कश्यप की 2012 में आई फिल्म बर्फी में रणबीर कपूर और प्रियंका चोपड़ा के साथ अपने काम के लिए जानी जाती हैं सोशल मीडिया पर एक प्यारी सी पोस्ट के साथ इलियाना ने अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया है। 20116 में तेलुगू फिल्म देवदासु से अपनी शुरुआत करने वाली अभिनेत्री ने समाचार प्रकट करने के लिए एक प्यारी सी और एक सुंदर सी तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की।

बीते दिन इलियाना डिक्रूज ने अपने इंस्टाग्राम पर ब्लैक एंड व्हाइट में एक प्यारी सी तस्वीर साझा की। इस पर ‘एंड सो द एडवेंचर बिगिन्स’ लिखा हुआ था। एक दूसरी पोस्ट में, अभिनेत्री ने पहने हुए एक नेकलेस का क्लोजअप दिया, जिस पर ‘मामा’ शब्द लिखा हुआ है। जब से एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर की है जब से उनके फैंस को ये जानने की उत्सुकता है आखिर कौन है बच्चे के पापा? 
इससे पहले खबर आई थी कि इलियाना ऑस्ट्रेलियन फोटोग्राफर एंड्रू नीबोन के साथ रिलेशनशिप में हैं। ऐसी अफवाहें थीं कि दोनों पहले से ही शादीशुदा थे। हालांकि, 2019 में यह पता चला कि यह जोड़ी पहले ही टूट चुकी है। 
खबरों की मानें तो इलियाना को लंदन में रहने वाले एक मॉडल सेबेस्टियन लॉरेंट मिशेल से फिर से प्यार हो गया है, जो कि अभिनेत्री कैटरीना कैफ का भाई है। लॉरेंट को आखिरी बार मुंबई और राजस्थान में देखा गया था जहां उनकी बहन की शादी हुई थी। रिपोर्ट्स की मानें तो सेबस्टियन और इलियाना रिलेशनशिप में हैं। वही कैटरीना कैफ के बर्थडे पर कैटरीना के परिवार के साथ मालदीव ट्रिप की ढेर सारी तस्वीरों में इलिनिया भी शामिल थी।   
लेकिन इन सबसे हटकर करण जौहर ने इलियाना की पर्सनल लाइफ को लेकर पोल खोली है। दरअसल त ‘कॉफी विद करण’ के एक एपिसोड में आई कैटरीना से करण ने कहा- मैं देख सकता हूं कि इलियाना के साथ आपके पारिवारिक रिश्ते अच्छे हैं, जिसके बाद करण ने फिर कहा नहीं-नहीं आपको कुछ कहने की जरुरत नहीं है मैंने एक बार एक पार्टी में साथ देखा था. जब मैंने मालदीव में उनकी तस्वीरें देखीं, तो मैंने मन ही मन सोचा, वाह, सब कुछ कितनी तेजी से आगे बढ़ रहा है। 
इस पर कटरीना जोर से हंस पड़ीं. हालांकि, इलियाना की प्रोफाइल पर सेबेस्टियन एक बार भी नजर नहीं आए।  मालदीव के वेकेशन के बाद दोनों की साथ में कोई तस्वीर नहीं है। 

Desk Team