साल 2022 को खत्म होने में
अब बस कुछ ही दिन रह गए है। इस साल जहां बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई बड़ी फिल्में
रिलीज हुई तो वहीं कई एक्टर और एक्ट्रेस भी काफी सुर्खियों में रहे। चर्चा में
रहने की वजह से इस सितारों को गूगल पर कई बार सर्च किया गया और इस साल गूगल पर
सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली लोगों की लिस्ट सामने आ गई है। इस लिस्ट में आलिया
भटट्, दीपिका भट्ट और कैटरीना कैफ जैसी कई टॉप एक्ट्रेसस को पीछ छोड़ते हुए इस
अभिनेत्री ने अपनी जगह बना ली है।
इस साल आलिया भटट् अपनी
शादी, प्रेगनेंसी, और फिर बेटी के जन्म को लेकर काफी चर्चा में रही। साथ ही दीपिका
पादूकोण भी अपनी अपकमिंग फिल्मों से लेकर फीफा वर्ल्ड कप में बड़ी जिम्मेदारी
निभाने तक और कैटरीना कैफ विक्की कौशल से शादी के बाद अपने हर एक शादीशुदा लुक को
लेकर सुर्खियो में रही। वहीं बात करें, उर्फी जावेद की तो उन्होंने अपने हर एक
आउटफिट से लोगों को ध्यान खूब खींचा, लेकिन इन सबके बावजूद गूगल पर उन्हें सर्च
करने के बदले लोगों ने सबसे ज्यादा ब़ॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन को सर्च किया ।
गूगल ने पिछले 11
महीनों के दौरान भारत में ‘ईयर इन सर्च 2022‘
का डाटा जारी किया है। इस साल सुष्मिता सेन को गूगल पर सबसे ज्यादा बार सर्च किया गया, लेकिन यहां
हैरानी वाली बात ये है कि उन्हें किसी फिल्म या प्रोजेक्ट की वजह से नहीं बल्कि
उनके ललित मोदी को डेट करने की खबर पर सर्च किया गया। बता दें इस साल लोगों को सबसे
बड़ा झटका तब लगा था कि जब ललित मोदी ने अपने एक ट्वीट में सुष्मिता सेन बेटर हॉफ
बताते था। इन दोनों की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी और इनके रिश्ते का
लोगों ने जमकर मजाक बनाया।
सुष्मिता सेन और ललित मोदी के
रिलेशनशिप की खबरों ने जमकर सुर्खियां बटोरी लेकिन बाद में दोनों ने ही इन खबरों
को गलत बताया। इसके बाद कई बार सुष्मिता सेन को अपने एक्स बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल के
साथ स्पॉट किया जाने लगा, लेकिन इसमें कोई शक नहीं कि इस साल सबसे ज्यादा चर्चा सुष्मिता
और ललित के रिश्ते की खबरों की हुई, जिस वजह से गूगल पर सबसे ज्यादा बार बॉलीवुड
एक्ट्रेस सुष्मिता सेन को सर्च किया गया। दिलचस्प बात यह है कि इस लिस्ट में जगह बनाने वाली सुष्मिता
सेन इकलौती बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं।


Download Android App
Download iOS App






