छोटे परदे का फेमस रियलिटी शो बिग बॉस जल्द ही अपने नए सीजन के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। दरअसल हाल ही में बिग बॉस के नए सीजन का प्रोमो लांच किया गया हैं। जिसमे सलमान खान खुद नजर आ रहे हैं। वही शो में शामिल होने वाले कंटेस्टेंट के भी नाम आए दिन सामने आते रहते हैं।वही अभी तक किसी का नाम कन्फर्म नहीं हुआ है, लेकिन इन सब से हटके क्या आपको पता हैं की बिग बॉस का इतना खूबसूरत और आलिशान सा घर कैसे तैयार किया जाता हैं। अगर नहीं पता तो चलिए आज के इस रिपोर्ट में हम आपको बताते हैं की आखिर कैसे तैयार होता हैं बिग बॉस का ये अनोखा घर।

दरअसल हर सीजन में बिग बॉस का घर चेंज होता रहता है। इस बार भी कुछ ऐसा ही होने जा रहा है। इसे तैयार करने में पूरे 6 महीने का समय लगा है। 500 से ज्यादा वर्कर्स इस घर को बनने में लगते हैं। बिग बॉस के घर में 100 से ज्यादा कैमरे लगाए जाते हैं, जो हर कोने और एंगल को अलग अलग तरह से कवर करे।और इन सारे कैमरों की क्वालिटी काफी अच्छी होती हैं। जससे हर एक एंगल से साफ़ फुटेज ही देखने को मिलती हैं।

वही इसके अलावा कई स्टाफ मेंबर्स होते हैं जो स्क्रीन पर मॉनिटरिंग करते रहते हैं। हर सेलेब के लिए एक अलग स्टाफ मेंबर होता है, जो उसकी हर एक्टिविटी पर नजर रखता है। स्टाफ मेंब्रस भी शिप्ट में ही काम करते हैं।इसके अलावे घर में अगर कोई स्पेशल टास्क होता यहीं तो उसके लिए अलग से मेंबर्स को भी बुआलया जाता हैं,जो टास्क की ठीक तरह से निगरानी कर सके।

इसके साथ ही बीबी हाउस की थीम रिवील हो गई है। हर बार की तरह ही इस बार भी बिग बॉस 16 का घर काफी रंगीन और खूबसूरत होने वाला है। इस बार घर के इंटीरियर के लिए मेकर्स ने लाइट कलर्स का इस्तेमाल किया है। खबरों की माने तो बिग बॉस 16 के लिए इस बार मेकर्स ने एक्वा थीम चुनी है। जिसमे आपको पानी से जुड़े कई जानवर देखने को मिलेंगे। साथ ही हर बार की तरह इस बार भी बिग बॉस में वही सारे कमरे,हॉल,गार्डन,जिम,स्मोकिंग रूम,कॉन्फेशन रूम,किचन और कई तरह की चीजे तैयार की हैं।

इतना ही नहीं ये हाउस मुंबई में ही फिल्म सिटी में बनाया गया है। बता दें बिग बॉस सीजन 4 से लेकर 12 तक बिग बॉस के घर लोनवला में बनाए गए थे। सीजन 13 का घर गोरेगांव में था। सीजन 14 से बिग बॉस हाउस फिल्म सिटी में बनाया जा रहा है।वेल बिग बॉस के पिछले कुछ सीजन कुछ खास अच्छा परफॉर्म नहीं कर पाया हैं। तो ऐसे में अब इस नए सीजन से लोगों की काफी उम्मीदे बढ़ गयी हैं। तो अब ये देखना काफी दिलचस्प होने वाला हैं की क्या ये सीजन लोगों के दिलों में खरा उतर पाएगा।


Download Android App
Download iOS App



