Indian Bridal Makeup: दुल्हन बनने वाली हैं तो जान लें कितनी तरह के Indian Bridal Makeup का है ट्रेंड, देखें लिस्ट

Summary :

Indian Bridal Makeup: हर साल मेकअप के ट्रेंड्स बदलते रहते हैं, कभी बोल्ड आई मेकअप तो कभी न्यूड लिप कलर और एचडी मेकअप से लेकर एयरब्रश मेकअप तक हर साल नए-नए मेकअप ट्रेंड्स आते हैं। ऐसे में साल 2025 अब खत्म होने वाला है, लड़कियों के ब्राइडल लुक को खास बनाने में उनका मेकअप काफी अहम किरदार निभाता है। ऐसे में मेकअप आर्टिस्ट बुक करते वक्त हर लड़की को काफी सोचना पड़ता है तो इस साल कौन से मेकअप के ट्रेंड सबसे ज्यादा चलन में रहे और सेलिब्रिटी से लेकर आम लड़कियों ने भी किन ट्रेंड्स को फॉलो किया आइए…

Indian Bridal Makeup: हर साल मेकअप के ट्रेंड्स बदलते रहते हैं, कभी बोल्ड आई मेकअप तो कभी न्यूड लिप कलर और एचडी मेकअप से लेकर एयरब्रश मेकअप तक हर साल नए-नए मेकअप ट्रेंड्स आते हैं। ऐसे में साल 2025 अब खत्म होने वाला है, लड़कियों के ब्राइडल लुक को खास बनाने में उनका मेकअप काफी अहम किरदार निभाता है। ऐसे में मेकअप आर्टिस्ट बुक करते वक्त हर लड़की को काफी सोचना पड़ता है तो इस साल कौन से मेकअप के ट्रेंड सबसे ज्यादा चलन में रहे और सेलिब्रिटी से लेकर आम लड़कियों ने भी किन ट्रेंड्स को फॉलो किया आइए आपको बताते हैं।

Indian Bridal Makeup: दुल्हन बनने वाली हैं तो जान लें कितनी तरह के Bridal Makeup का है ट्रेंड

1. Nude Glossy Makeup

Indian Bridal Makeup
Indian Bridal Makeup( Source: Social Media)

न्यूड मेकअप में कम से कम मेकअप में नेचुरल खूबसूरती और शाइनिंग लुक मिलता है। एक न्यूड मेकअप किट में मुख्य रूप से स्किन टोन से मेल खाता फाउंडेशन, हल्के दाग-धब्बे ढकने के लिए कंसीलर, आंखों के लिए न्यूट्रल आईशैडो, निखार के लिए पीच या पिंक ब्लश और होंठों के लिए न्यूड लिपस्टिक या ग्लॉस खरीद कर आप घर बैठे इस मेकअप को कर सकती हैं। त्वचा के लिए प्राइमर और मेकअप को सेट करने के लिए लूज़ पाउडर भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

2. No- Makeup Look

Indian Bridal Makeup( Source: Social Media)
Indian Bridal Makeup( Source: Social Media)

नो-मेकअप को करने में कम समय लगता है। यह सस्ता होता है चेहरे की असली खूबसूरती को बरकरार रखता है, इसलिए यह ट्रेंडिंग में है। नो-मेकअप में क्लींजर, टोनर, मॉइश्चराइजर, बेस, फाउंडेशन, पाउडर, लिपस्टिक, आईशैडो आईलाइनर और मस्कारा सब कुछ न्यूट्रल रखा जाता है। इस मेकअप को करने के बाद लगता नहीं है कि किसी ने मेकअप कर रखा है.यह देखने में बेहद खूबसूरत लगता है।

3. HD Makeup

Indian Bridal Makeup
Indian Bridal Makeup( Source: Social Media)

एचडी मेकअप थोड़ा भारी मेकअप होता है और यह है मेकअप करवा चौथ जो महिलाएं पहली बार रख रही हैं यानी जो नई दुल्हन बनी हैं उनके लिए एचडी मेकअप एकदम परफेक्ट है। यह मेकअप भारी लुक देगा और एचडी होने की वजह से इस मेकअप को आप कई घंटे तक अपने चेहरे पर रख सकती हैं। यह कहीं से भी फैलेगा नहीं और पसीना आने पर भी हटेगा नहीं।

एचडी मेकअप के लिए खास एचडी प्रोडक्ट्स जैसे प्राइमर, फाउंडेशन, कंसीलर और पाउडर की जरूरत होती है। इन सबके अलावा ब्रॉन्ज़र, ब्लश, हाइलाइटर, लिपस्टिक, आइब्रो पेंसिल और आईशैडो जैसे अन्य मेकअप उत्पाद भी लगते हैं, जिन्हें ब्रश और स्पंज से अच्छी तरह ब्लेंड किया जाता है।

4. Red Lip Bridal Makeup

Indian Bridal Makeup( Source: Social Media)
Indian Bridal Makeup( Source: Social Media)

ब्राइडल मेकअप से आप इसका मतलब समझ गई होंगी की दुल्हन का मेकअप जिस तरह दुल्हन शादी या इंगेजमेंट पर सजती हैं वैसा ही मेकअप आप करवा चौथ पर भी कर सकती हैं। घर बैठकर ब्राइडल मेकअप करने के लिए आपको ब्राइडल मेकअप किट में बेस मेकअप (फाउंडेशन, कंसीलर, प्राइमर, लूज़ पाउडर), आई मेकअप (आईशैडो पैलेट, आईलाइनर, काजल, मस्कारा), चेहरे के फीचर्स के लिए ब्लश और हाइलाइटर, लिप मेकअप (लिपस्टिक, लिप लाइनर) और मेकअप ब्रश और स्पंज होने चाहिए।

5. Airbrush Makeup

Indian Bridal Makeup( Source: Social Media)
Indian Bridal Makeup( Source: Social Media)

कॉस्मेटिक की दुनिया में कुछ ही दिनों पहले एयरब्रश मेकअप को लोकप्रियता मिली है। दरएसल ट्रेडिशनल स्टाइल मेकअप से हटकर यह मेकअप करने की एक टेक्नीक है, जिसमें ब्रशों का यूज करने की बजाय एयर ब्रश का यूज होता है। इससे आपके चेहरे पर बिल्कुल सॉफ्ट, फ्लॉलेस और क्लीन फिनिश आती है। हालांकि मानसून के दिनों में अगर शादी हो तो नमी की वजह से इस तरह के मेकअप में आपको थोड़ा भारीपन लग सकता है. फिलहाल ये मेकअप भी लंबे समय तक टिका रहता है।

Also Read: Latest Bridal Mehndi Design: दुल्हन के पैरों पर दिखेगी शाही झलक जब लगाएंगी इस डिजाइन की मेहंदी, देखें लेटेस्ट मेहँदी डिज़ाइन

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।