कंगना रनौत की बहन रंगोली चंदेल ने अपने सपनों का महल तैयार कर लिया है। उन्होंने हिमालय की खूबसूरत वादियों के बीच में अपना यह घर बनाया है। हाल ही में रंगोली चंदेल ने अपने इस नए घर के अंदर की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की है जिसमें घर के कोने-कोने की साफ झलक दिख रही है।

तस्वीरें शेयर करके रंगोली चंदेल ने यह भी बताया है कि उनके घर को बनाने और घर की सजावट के लिए सिर्फ और सिर्फ भारतीय चीज़ों का उपयोग किया गया है और उनके इस काम के पीछे मकसद था कि वो आत्म-निर्भर भारत के कॉन्सेप्ट को बढ़ावा दें।

रंगोली चंदेल का नया घर बनकर तैयार है। आप देख सकते हैं घर के अंदर कि कुछ बेहतरीन तस्वीरें।

बता दें कि लॉकडाउन के बीच पिछले महीने ही रंगोली गृह प्रवेश पूजा भी की। इस पूजा में उनका परिवार और कंगना भी मौजूद थीं।

रंगोली के इस नए घर को तैयार करने में खास बात यह भी है कि इस घर का इंटीरियर डिजाइन कंगना रनौत ने किया है।

रंगोली के इस नए घर को तैयार करने में खास बात यह भी है कि इस घर का इंटीरियर डिजाइन कंगना रनौत ने किया है। वहीं तस्वीरों में आप देख सकते हैं एक्ट्रेस ने बेहद खूबसूरती ये इंटीरियर पर काम किया है।

रंगोली ने घर बनवाते समय की एक पुरानी तस्वीर भी शेयर की है जिसमें,कंगना कर्मचारियों को डिजाइन के बारे में समझते हुए नजर आ रही हैं।

रंगोली ने बताया कि उन्होंने अपनी बहन कंगना के स्टाइल से कुछ हट कर या यूं कह लो थोड़ा मुश्किल टास्क उन्हें दिया,मगर दिलचस्प बात कंगना ने अपने इस टास्क को भी चुटकियों में निपटा कर कमाल कर दिखाया है।

इस तस्वीर में रंगोली अपने पति अजय चंदेल और बॉलीवुड क्वीन और बहन कंगना रनौत के साथ।

रंगोली ने जो घर की तस्वीरें शेयर की हैं, उनमें उनके वॉशरूम की भी एक तस्वीर है।

बता दें की पिछले दिनों इस नए घर में उन्होंने अपने भांजे पृथ्वी का छोटी सी पूजा के साथ बड़े अच्छे से भी स्वागत किया। भांजे के घर में प्रवेश के दौरान उन्होंने उसकी आरती, पूजा के साथ हलवा भी बनाया भी हो।



Download Android App
Download iOS App



