कमजोर दिल वाले दूरी बना लें! JioHotstar पर लौटा Inspector Avinash 2, यूपी का खतरनाक Crime World On Fire

Summary :

Inspector Avinash Season 2 Review: ओटीटी की दुनिया में क्राइम और एक्शन का तापमान एक बार फिर बढ़ गया है क्योंकि ‘इंस्पेक्टर अविनाश 2’ ने वापसी कर ली है। यह सीरीज एक बार फिर दर्शकों को 90 के दशक के उत्तर प्रदेश की उस खतरनाक दुनिया में ले जाती है, जहां कानून और अपराध आमने-सामने खड़े नजर आते हैं। Inspector Avinash Season 2 Review: यूपी के अंडरवर्ल्ड में फिर मचा हड़कंप, लौटा ‘इंस्पेक्टर अविनाश’ गैंगस्टर्स का बढ़ता आतंक, सिस्टम के अंदर फैला करप्शन और एक जिद्दी पुलिस अफसर की अकेली जंग- इन सबके बीच कहानी और भी ज्यादा तेज, सस्पेंसफुल…

Inspector Avinash Season 2 Review: ओटीटी की दुनिया में क्राइम और एक्शन का तापमान एक बार फिर बढ़ गया है क्योंकि ‘इंस्पेक्टर अविनाश 2’ ने वापसी कर ली है। यह सीरीज एक बार फिर दर्शकों को 90 के दशक के उत्तर प्रदेश की उस खतरनाक दुनिया में ले जाती है, जहां कानून और अपराध आमने-सामने खड़े नजर आते हैं।

Inspector Avinash Season 2 Review: यूपी के अंडरवर्ल्ड में फिर मचा हड़कंप, लौटा ‘इंस्पेक्टर अविनाश’

Inspector Avinash Season 2 Review
Inspector Avinash Season 2 Review ( Source : Social Media)

गैंगस्टर्स का बढ़ता आतंक, सिस्टम के अंदर फैला करप्शन और एक जिद्दी पुलिस अफसर की अकेली जंग- इन सबके बीच कहानी और भी ज्यादा तेज, सस्पेंसफुल और इमोशनल हो जाती है। रणदीप हुड्डा एक बार फिर इंस्पेक्टर अविनाश के रूप में ऐसे अवतार में लौटे हैं, जो हर सीन में स्क्रीन पर पकड़ बनाए रखता है और दर्शकों को अंत तक बांधे रखता है।

कहानी एक बार फिर उसी सख्त और जुझारू पुलिस अफसर अविनाश मिश्रा के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपराधियों के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ की पॉलिसी अपनाता है। इस बार कहानी पहले से ज्यादा गहरी, खतरनाक और इमोशनल ट्विस्ट से भरपूर बताई जा रही है।

Randeep Hooda Supercop Avatar: दमदार स्टारकास्ट ने बढ़ाया क्रेज

Randeep Hooda Supercop Avatar
Randeep Hooda Supercop Avatar ( Source : Social Media)

सीरीज का सबसे बड़ा आकर्षण एक बार फिर रणदीप हुड्डा का दमदार एक्टिंग है। उन्होंने इंस्पेक्टर अविनाश के किरदार को पूरी तरह जिया है। उनका रफ-टफ लुक, सख्त डायलॉग डिलीवरी और इमोशनल सीन दर्शकों को बांधे रखते हैं। जो एक सख्त और ईमानदार पुलिस अफसर के रूप में अपराधियों के खिलाफ जंग संभालते हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस सीजन में उनका किरदार और भी ज्यादा इंटेंस हो गया है, जहां उन्हें न सिर्फ बाहरी दुश्मनों से बल्कि अंदरूनी सिस्टम की चुनौतियों से भी जूझना पड़ता है। एक्शन और इमोशन का बेहतरीन मिक्सचर इस शो को खास बनाता है।

उनके साथ उर्वशी रौतेला (पूनम मिश्रा), अमित सियाल, अभिमन्यु सिंह, रजनीश दुग्गल, शालिन भनोट और फ्रेडी दारूवाला जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देते हैं। डायरेक्टर नीरज पाठक ने सभी किरदारों को ग्रे शेड्स में दिखाया है, जिससे कहानी और ज्यादा इंटेंस और रियल लगती है।

Inspector Avinash 2 Star Cast: शेख’ और ‘देवी’ के खिलाफ जंग, 90s यूपी का खतरनाक क्राइम वर्ल्ड

Inspector Avinash 2 Star Cast
Inspector Avinash 2 Star Cast ( Source : Social Media)

इस सीजन की कहानी और भी ज्यादा थ्रिल और सस्पेंस से भरी हुई है। अविनाश मिश्रा का सामना इस बार दो बड़े और रहस्यमय किरदारों से होता है – “शेख” और “देवी”।

कहानी में दिखाया गया है कि कैसे एक तरफ गैंगस्टर नेटवर्क और दूसरी तरफ पुलिस सिस्टम के अंदर का करप्शन, दोनों मिलकर यूपी को हिंसा और डर की आग में झोंक देते हैं। सीरीज का हर एपिसोड नए ट्विस्ट और हाई-स्टेक्स ड्रामा से भरा हुआ है, जो दर्शकों को लगातार बांधे रखता है। ‘इंस्पेक्टर अविनाश सीजन 2’ की कहानी जैसे-जैसे आगे बढ़ेगी, वैसे-वैसे क्राइम वर्ल्ड और ज्यादा खतरनाक होता नजर आ सकता है।

Read More: Sara-Rakul के बीच बुरी तरह फंसे Ayushman…थिएटर जाने से पहले जान लीजिए Pati Patni Aur Woh Do का ये चौंकाने वाला सच…

Mahima Bhardwaj

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।