मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान की बेटी इरा खान भी बॉलीवुड के स्टार किड की लिस्ट में छाई रहती हैं। वैसे लगभग सभी को उम्मीदें थी कि ईरा खान भी बाकी स्टार्स की तरह एक्टिंग में अपना डेब्यू करेंगी। लेकिन खास बात यह है कि इरा की दिलचस्पी एक्टिंग से ज्यादा डायरेक्शन में है।

इतना ही नहीं इरा एक प्ले भी डायरेक्ट कर रही ही हैं। वैसे तो इरा लाइमलाइट से दूरी बनाए रहती हैं,लेकिन वह आए दिन अपने एक से बढ़कर एक बोल्ड फोटोशूट की वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं।

हाल ही में इरा खान ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ बेहद बोल्ड तस्वीरें शेयर की है। जिसमें उनका बोल्ड और ग्लैमरस लुक नजर आ रहा है।

इस दौरान इरा ने ब्लू कलर का बैकलेस हाई स्लिट गाउन पहना हुआ है। यह तस्वीरें इरा की फोटोशूट की है। तस्वीरें शेयर करते हुए इरा ने लिखा है ‘what a view’। बता दें जहां पर इरा ने अपना फोटोशूट करवाया है वहां का बैकग्राउंड एक खूबसूरत सी पहाड़ी वाला है जहां पर बादलों से भरा हुआ आसमान नजर आ रहा है।
अपने इस नए फोटोशूट में इरा खान काफी ज्यादा बिंदाज अंदाज में दिखाई दे रही हैं। उसी के साथ इरा खान ने अपने फैंस के लिए कुछ फोटोज को भी शेयर किया है। फोटोज में इरा काफी ज्यादा बेबाक अंदाज में नजर आ रही है।
.jpg)
हमेशा सिंपल लुक्स में दिखाई देने वाली इरा खान इस फोटोशूट में काफी सेक्सी नजर आ रही है। इतना ही नहीं इन फोटोज में फैंस को उनका ऐसा स्टाइल और अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है।

इरा खान ने थिएटर प्रोडक्शन “Euripides’ Medea” से अपना डायरेक्टरल डेब्यू किया है। इसको लेकर इरा खान काफी एक्साइटिड हैं। इस प्ले में क्रिकेटर युवराज सिंह की पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस हेजल कीच भी नजर आएंगी।


Download Android App
Download iOS App



