सलमान खान की फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ एक्ट्रेस भाग्यश्री के बेटे अभिमन्यु दसानी इन दिनों खबरों में बने हुए हैं। अभिमन्यु बॉलीवुड में अपना कदम रख चुके हैं। अभिमन्यु बहुत जल्द अगली फिल्म नौसीखिए में नजर आएंगे। हालांकि अभिमन्यु अपनी आने वाली फिल्म की वजह से नहीं बल्कि अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से चर्चा में छाए हुए हैं। खबर है कि अभिमन्यु दसानी अपनी को-एक्ट्रेस को डेट कर रहे हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभिमन्यु दसानी इन दिनों अपनी अगली फिल्म नौसीखिए की एक्ट्रेस श्रेया धनवंतरी को डेट कर रहे हैं। फिल्म के सेट पर स्टारकिड अपनी को-स्टार श्रेया धनवंतरी के काफी करीब आ चुके हैं। खबरों के अनुसार श्रेया और अभिमन्यु उस समय एक दूसरे करीब आए, जब दोनों स्टार्स भोपाल में एक महीने के लंबे शेड्यूस पर गए थे। कहा जा रहा है कि श्रेया और अभिमन्यु एक दूसरे को लेकर काफी सीरियस हैं।

हालांकि अभी तक दोनों ने अपने रिश्ते को ऑफिशियल नहीं किया है। मगर बॉलीवुड गलियारों में दोनों के अफेयर की खबरें आग की तरह फैल रही है। हाल ही में दोनों अपनी अगली फिल्म नौसीखिए की शूटिंग पूरी की है। संतोष सिंह द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अमोल पाराशर भी लीड रोल में हैं। इस फिल्म में ये तिगड़ी पहली बार पर्दे पर नजर आने वाली है।

बीते दिनों अभिमन्यु ने सोशल मीडिया पर फिल्म नौसीखिए की घोषणा करते हुए कई तस्वीरें शेयर की थीं। फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन दिया था, ‘ये एक पूर्ण साहसिक कार्य है! लायंसगेट इंडिया स्टूडियोज ने बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए अगली पीढ़ी की प्रतिभाओं के साथ बैक-टू-बैक फीचर फिल्मों की घोषणा की है। अभिमन्यु दासानी, अमोल पाराशर और श्रेया धनवंतरी अभिनीत ‘नौसिखिए’ संतोष सिंह द्वारा निर्देशित और एलिप्सिस एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित होगी।’


Download Android App
Download iOS App



