तारक मेहता के बाप- बेटे के बीच चल रही है अनबन? दिलीप जोशी ने राज अनदकत को किया इंस्टाग्राम पर अनफॉलो

Summary :

खबर आई है कि टप्पू यानी राज अनदकत और जेठालाल यानी दिलीप जोशी के बीच कुछ ज्यादा ही बड़ा पंगा हो गया है। तारक मेहता का उल्टा चश्मा में पिता और बेटे यानी टप्पू और जेठालाल के बीच गजब की केमिस्ट्री नजर आती है। लेकिन अब खबर है कि जेठालाल ऑनस्क्रीन बेटे टप्पू से असल जीवन में काफी नाराज चल रहे हैं। इसी वजह से उन्होंने इंस्टाग्राम पर टप्पू यानी राज अनदकत को अनफॉलो भी कर दिया है।

टीवी दुनिया का फेमस शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ वैसे तो एकता के लिए जाना जाता है। इस शो में हर कोई एक दूसरे पर जान छिड़कता है। स्क्रीन पर गोलकुल धाम वाले एक परिवार के तरह नज़र आते है। इतने सालो से इनकी एक्टिंग देखकर अब फैंस को भी यही लगने लगा है कि शायद ये एक्टर्स रियल लाइफ में भी एक-दूसरे के साथ वैसे ही होंगे जैसे स्क्रीन पर नजर आते हैं।
लेकिन रियल लाइफ में इन कलाकारों के बीच भी अनबन और मनमुटाव हो ही जाता है। इस शो के सेट से अक्सर मन मुटाव की खबरे आती ही रहती है। लेकिन अब खबर आई है कि टप्पू यानी राज अनदकत और जेठालाल यानी दिलीप जोशी के बीच कुछ ज्यादा ही बड़ा पंगा हो गया है। 
तारक मेहता का उल्टा चश्मा में पिता और बेटे यानी टप्पू और जेठालाल के बीच गजब की केमिस्ट्री नजर आती है। दोनों की इस कॉमिक केमिस्ट्री के कारण शो के दर्शक इन्हें साथ देखना पसंद करते हैं। लेकिन अब खबर है कि जेठालाल ऑनस्क्रीन बेटे टप्पू से असल जीवन में काफी नाराज चल रहे हैं। इसी वजह से उन्होंने इंस्टाग्राम पर टप्पू यानी राज अनदकत को अनफॉलो भी कर दिया है। 
खबरें की मानें तो टप्पू और जेठालाल की ऑन स्क्रीन जोड़ी भले ही जबरदस्त हो लेकिन ऑफ स्क्रीन दोनों के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक तो सीनियर एक्टर होने के बाद भी दिलीप जोशी हमेशा समय पर सेट पर पहुंचते हैं, वहीं राज कई बार टोके जाने के बाद भी देरी से सेट पर आते हैं। लंबे समय तक यह सिलसिला जारी रहा और दिलीप जोशी को शूटिंग के लिए राज का इंतजार करना पड़ता है। यही वजह है कि दिलीप जोशी नाराज हो गए और राज को इंस्टाग्राम पर भी अनफॉलो कर दिया। 
बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब ‘तारक मेहता’ के कलाकारों के बीच तनाव की खबरें आई हो। बीते दिनों दिलीप जोशी और शैलेश लोढ़ा के बीच विवाद भी चर्चा में रहा रहा। ये दोनों शो में परम मित्र बनकर लोगो के सामने आते है। लेकिन असल में इनके झगडे के चर्चे ज़्यादा होते है। वैसे इस खबर के बाहर आने के बाद शैलेश ने इस बात को महज अफवाह बताया था और कहा था कि वो दोनों काफ अच्छे दोस्त हैं। 

Desk Team